ग्राफ़िक कार्ड (Graphic Card) क्या होता है ?

ग्राफ़िक कार्ड क्या होता है ?

आपको कंप्यूटर और लैपटॉप हर जगह पर आसानी से देखने को मिल जायेंगे, क्योकि आज लगभग सभी कार्य कम्प्यूटर की सहायता से किये जाते है | कंप्यूटर को जब भी आप देखते है, तो आपको कुछ में बहुत साफ़ दिखाई देता है | इसका प्रमुख कारण कम्प्यूटर में ग्राफ़िक कार्ड होता है | ग्राफ़िक कार्ड पिक्चर क्वालिटी को नियंत्रित करता है | लैपटॉप या कंप्यूटर में आप जब भी गेम खेलते है, तो उसमे कुछ गेम बहुत ही अच्छे चलते है और कुछ गेम रन नहीं करते है, जिसका प्रमुख कारण ग्राफ़िक कार्ड है | ग्राफ़िक कार्ड क्या होता है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर और लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाये

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: कंप्यूटर या लैपटॉप में Hard disk partition delete कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ग्राफ़िक कार्ड क्या है ?

ग्राफ़िक कार्ड

ग्राफ़िक कार्ड कंप्यूटर का एक हार्डवेयर पार्ट है | यह आपके कंप्यूटर में मदरबोर्ड से जुड़ा रहता है, इसका प्रयोग वीडियों देखने और गेम खेलने में किया जाता है, यदि आप बिना ग्राफ़िक कार्ड के वीडियों और गेम खेलने का प्रयास करते है, तो आपको स्पष्ट नहीं दिखाई देगा | इसलिए किसी भी कंप्यूटर में ग्राफ़िक कार्ड बहुत ही जरूरी है | इसकी आवश्यकता को देखते हुए कम्पनी पहले से ग्राफिक्स कार्ड लगा कर देती है | यदि आपको वीडिओ एडिटिंग या अच्छी क्वालिटी के गेम खेलने हो तो आपको ग्राफिक्स अलग कार्ड से लगवाना पड़ेगा |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर या लैपटॉप मे Hard Disk Partition कैसे करते है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

कंप्यूटर में ग्राफ़िक कार्ड चेक करना

1.कंप्यूटर या लैपटॉप में ग्राफ़िक कार्ड चेक करने के लिए आपको अपने माई कंप्यूटर पर राइट क्लिक करना है | वहां पर आपको Manage पर क्लिक करना है |

ग्राफिक कार्ड

2.Manage पर क्लिक करते ही आपके सामने डिवाइस मैनेजर का ऑप्शन आएगा आपको उस पर क्लिक करना है, इस पर क्लिक करते ही Display Adaptor का ऑप्शन दिखाई देगा | यहाँ पर आपको Display Adaptor के साइड में एक एरो दिखाई देगा आपको वहां पर क्लिक करना है |

ग्राफिक कार्ड

आप जैसे ही छोटे से एरो पर क्लिक करेंगे, तो उसी के नीचे आपको ग्राफ़िक कार्ड दिखाई देगा | इससे आपको पता चल जायेगा की आपके कंप्यूटर में कौन सा ग्राफ़िक कार्ड इनस्टॉल है |

ग्राफिक कार्ड

ये भी पढ़े: कंप्यूटर में ड्राइव का नाम सी (C Drive) से ही शुरू होता है  

ग्राफ़िक कार्ड बनाने का उद्देश्य

ग्राफ़िक कार्ड दो उद्देश्यों से बनाये जाते है, पहला गेम खेलने के लिए दूसरा किसी विशेष कार्य जैसे वीडिओ एडिटिंग इत्यादि के लिए, गेम खेलने के लिए हाई फ्रेम रेट वाला अर्थात जिसमें गेम के दृश्य पूरी तरह से स्पष्ट दिखाई पड़ते है उसका प्रयोग किया जाता है और विशेष कार्य में प्रयोग करने के लिए उन ग्राफ़िक कार्डों का प्रयोग किया जाता है, जो लोड अधिक पड़ने पर भी सही से कार्य करे वीडियो एडिटिंग के सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए अच्छे कार्ड की अवश्यकता होती है | इसमें 3 डी रेंडरिंग वाले ग्राफ़िक कार्ड का प्रयोग किया जाता है |

आप जब भी कोई नया लैपटॉप या डेस्कटॉप ख़रीदे तो ग्राफिक्स कार्ड का विशेष ध्यान दे साधारण लैपटॉप से ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप थोड़ा महंगे होते है | आप इसे 2GB मेमोरी या इससे अधिक भी खरीद सकते है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है

यहाँ पर हमनें आपको ग्राफ़िक कार्ड के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर से वायरस (Virus) कैसे डिलीट करे ?

ये भी पढ़े: कंप्यूटर एक्सपर्ट(Computer Expert) कैसे बने

ये भी पढ़े: कंप्यूटर में टीम व्यूअर (Team viewer) कैसे यूज़ करते है ?