कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है ?

कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे ले 

हमे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में कुछ ऐसी फाइल अथवा पेज मिल जाते है, जिन्हें हम अपने पास सुरक्षित रखना चाहते है, अथवा  हम ईमेल के माध्यम से किसी अन्य के साथ शेयर करना चाहते है, परन्तु यह पेज डाउनलोड न होनें के कारण इन्हें सेव करने का सबसे अच्छा तरीका स्क्रीनशॉट माना जाता है | कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के कुछ फीचर और सॉफ्टवेयर दिए होते है, जिनकी सहायता से आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते है | स्क्रीनशॉट कैसे लेते है, इसके बारे में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर पासवर्ड (Computer Password ) रिसेट कैसे करे ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 ये भी पढ़े:कंप्यूटर में टीम व्यूअर (Team viewer) कैसे यूज़ करते है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

स्क्रीन शॉट क्या है ?

स्क्रीन शॉट का अर्थ है, कि कंप्यूटर में चल रही किसी प्रोग्राम या फाइल को उसी स्थिति में सेव करना होता है, जिसका प्रयोग बाद में किया जा सकता है, अथार्त वह इमेज या फोटो जो कंप्यूटर में चल रहे किसी प्रोग्राम के रनिंग अवस्था में लिया जाए है |

स्क्रीन शॉट लेने का तरीका

स्क्रीन शॉट लेने के लिए आपको अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड का प्रयोग करना होगा | आप अपने कीबोर्ड में सबसे ऊपर वाली लाइन में एक Prt Scrn /Sys Rq का बटन पाएंगे | आपको उसी का प्रयोग करना है | आपको जिसका भी स्क्रीन शॉट लेना है, उसके लिए आपको Prt Scrn /Sys Rq को प्रेस करना होगा, प्रेस करते ही कंप्यूटर पर चल रहे प्रोग्राम की इमेज क्लिप बोर्ड में सेव हो जाएगी |

ये भी पढ़े: मोबाइल नेट को कंप्यूटर में कैसे चलाये ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

अब आपको अपने कंप्यूटर में पेंट, एमएस वर्ड या एमएस एक्सेल को खोलना है, आप को वही प्रोग्राम खोलना है, जो इमेज को सपोर्ट करते हो | प्रोग्राम खोलने के बाद आप को कण्ट्रोल+V को प्रेस करना है, इसके बाद वह इमेज उसी प्रोग्राम में पेस्ट हो जाएगी | अब आप आपको उस फाइल को अपने कंप्यूटर में सेव करना है, सेव करने के लिए आपको कण्ट्रोल+S को प्रेस करना है, इसके बाद आप से उस फाइल का नाम डालने के लिए कहा जायेगा, आप अपनी इच्छा के अनुसार नाम को चुन सकते है | इसके बाद आपको वह फाइल कहा पर सेव करनी है, इसके बारे में आप कम्प्यूटर को जानकारी दे सकते है | अगर आपने सेव की लोकेशन नहीं निर्धारित की तो वह फाइल आपके कंप्यूटर में डॉक्यूमेंट नामक फोल्डर में अपने आप सेव हो जाएगी |  फाइल सेव होनें के उपरांत आप इसका प्रयोग अपनी इच्छा के अनुसार कर सकते है | इस प्रकार से आप कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट ले सकते है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर या लैपटॉप मे Hard Disk Partition कैसे करते है ?

यहाँ पर हमनें आपको कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर में Android Apps कैसे इनस्टॉल करे ?

ये भी पढ़े: Zip File और Rar File में पासवर्ड कैसे लगाये

ये भी पढ़े: जीमेल पासवर्ड (Gmail Password) कैसे रिसेट करे ?