एलओसी (LOC) क्या है?

एलओसी के बारे में जानकारी

भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत और पाकिस्तान दो अलग- अलग देशों का निर्माण हुआ | भारत के इस बटवारें का आधार धर्म था | भारत उस समय छोटी- छोटी रियासतों में विभाजित था | प्रत्येक रियासत को अपनी इच्छा के अनुसार भारत या पाकिस्तान में मिलने का विकल्प दिया गया, इसके साथ ही प्रत्येक रियासत को स्वतंत्र रहने की भी अनुमति दी गयी | इस पेज पर एलओसी (LOC) क्या है, LOC का फुल फॉर्म, LOC कैसे बनी, इतिहास के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: पीओके (POK) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

एलओसी क्या है (LOC Kya Hai)

LOC भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम रेखा है, इसे नियंत्रण रेखा भी कहा जाता है | नियंत्रण रेखा पर किसी भी देश का कोई नियंत्रण नही होता हैं, इसलिए लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर युद्ध की स्थिति हमेशा बनी रहती है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 35A क्या है ?

LOC का फुल फॉर्म (Full Form)

LOC का फुल फॉर्म Line of Control है| हिंदी में इसे नियंत्रण रेखा कहा जाता है|

ये भी पढ़ें: धारा 370 क्या है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर का इतिहास क्या है?

इतिहास (History)

जम्मू कश्मीर एक रियासत थी, यहाँ के राजा हरी सिंह थे | वह अपने राज्य को स्वतंत्र रखना चाहते थे, और उसे एक अलग देश बनाना चाहते थे | पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को अपने क्षेत्र में शामिल करना चाहता था | महाराजा हरि सिंह भारत और पाकिस्तान किसी भी देश से नहीं मिलना चाहते थे | पाकिस्तान बल पूर्वक जम्मू कश्मीर को शामिल करना चाहता था | जिस कारण उसने काबलियों के रूप में जम्मू कश्मीर पर कब्ज़ा करने का निर्णय लिया |

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 | राज्य पुनर्गठन कैसे होता है?

LOC कैसे बनी

  • जम्मू कश्मीर को शामिल करने के लिए पाकिस्तान सेना ने क़बालियो के साथ मिलकर हमला कर दिया, जिससे वह जम्मू कश्मीर पर कब्ज़ा कर सके |
  • जम्मू कश्मीर की स्थिति ख़राब होने पर महाराजा हरि सिंह ने भारत से सैन्य सहायता की मांग की और भारत से जुड़ने का निर्णय लिया उन्होंने विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए |
  • भारत ने अपनी सेना के साथ पाकिस्तान को टक्कर दी | उसी समय भारतीय प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गए | वहां पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया गया जिससे दोनों सेनाएं अपनी- अपनी जगह पर रुक गयी | दोनों सेनाओं के बीच की रेखा को ही लाइन ऑफ़ कंट्रोल कहा गया |

यहाँ पर हमनें एलओसी के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़ें: शिमला समझौता क्या है?

ये भी पढ़ें: Minority (अल्पसंख़्यक) क्या है?

ये भी पढ़ें: अफ्स्पा कानून क्या है (AFSPA Kanoon Kya Hai)

ये भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) कौन है पूरी जानकारी