ग्रीन कार्ड क्या है?

ग्रीन कार्ड (Green Card) के विषय में जानकारी

अमेरिका में स्थायी निवास करने के लिए ग्रीन कार्ड की आवश्यकता होती है | इसके लिए अन्य देश के नागरिकों द्वारा आवेदन किया जाता है | इसमें से केवल कुछ ही लोगों को ग्रीन कार्ड मिल पाता है | वर्तमान समय में अमेरिका में कानून है कि किसी भी देश को एक वित्त वर्ष में केवल सात प्रतिशत ही ग्रीन कार्ड प्रदान किये जायेंगे | इसके अनुसार भारत को एक वित्त वर्ष में केवल 9800 ग्रीन कार्ड ही मिल सकते है | इस पेज पर ग्रीन कार्ड क्या है, कैसे पाए, इसके फायदे, योग्यता के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (जीएसपी) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ग्रीन कार्ड क्या है (What is Green Card)?

अमेरिका की स्थायी नागरिकता पाने के लिए अमेरिका की स्वीकृति लेनी अनिवार्य है, यह स्वीकृति प्रदान करने को ही ग्रीन कार्ड कहा जाता है | ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए अमेरिका ने बहुत से नियम और कानून बनाये है | इनका पालन करने के बाद ही किसी भी व्यक्ति को ग्रीन कार्ड मिल सकता है | समय- समय पर अमेरिकी सरकार इन नियमों में परिवर्तन करती रहती है | मौजूदा समय में इस नियम को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है |

ये भी पढ़ें: डिजिटल टैक्स (Digital Tax) क्या है

ग्रीन कार्ड कैसे पाए ?

  • अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने के सबसे सरल तरीका यह है कि आप का कोई रिश्तेदार अमेरिका का पहले से नागरिक है, तो वह आपके लिए ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है | इसके लिए बहुत से लोग अमेरिका की महिला से शादी कर लेते है, जिससे वहां के कानून के मुताबिक आपको अमेरिका की नागरिकता मिल जाती है | इसके लिए आपके रिश्तेदार के द्वारा Form I-130 को भरना होता है | इसके बाद स्थानीय नागरिकता के लिए Adjustment of Status प्रक्रिया का फॉलो करना होगा |
  • अगर आपको किसी अमेरिकी कंपनी ने जॉब ऑफर किया है, तो आपके नियोक्ता के द्वारा श्रम प्रमाणीकरण और Form I-140 को भरना पड़ेगा | यह विदेशी श्रमिकों का आप्रवासी प्रमाण होता है |
  • अगर आप एक निवेशक है और आप अमेरिका में निवेश करना चाहते है, तो आपको $500,000 का निवेश करना होगा इस निवेश से न्यूनतम 10 अमेरिकी नागरिकों को रोजगार प्राप्त होना चाहिए | इस प्रकार आप विदेशी निवेशक के रूप में Form I-526 भर कर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते है |
  • यदि आप नोबेल पुरस्कार विजेता, शीर्ष धावक, खिलाड़ी है तो ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए ग्रीन कार्ड आसानी से प्रदान कर दिया जाता है |
  • अगर आप एक अफगानी या ईराकी है जिसने अमेरिका की सहायता की हुई है ऐसे लोगों को ग्रीन कार्ड जल्दी ही प्रदान कर दिया जाता है |

ये भी पढ़े: ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

योग्यता (Eligibility)

ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए आपके पास इस प्रकार की योग्यताएं होनी चाहिए-

  • आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो |
  • आप पहले अमेरिका में न्यूनतम पांच वर्षों तक अमेरिका में रह चुके हो |
  • आप किसी भी आपराधिक गतिविधि में सम्मिलित न हो |
  • आपको अमेरिकी सरकार और अमेरिका के इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए |
  • पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए अमेरिकन इंग्लिश की पर्याप्त जानकारी होनी अनिवार्य है |

ये भी पढ़े: पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की पूरी जानकारी 

वीजा के प्रकार (Types of VISA)

  • बी-1 / बी-2 पर्यटक वीजा
  • ई-1 / ई-2 संधि और निवेशक वीजा
  • एफ-1 / एम-1 वीजा (स्टूडेंट वीजा)
  • एच-1 बी वीजा (व्यावसायिक वीजा)
  • जे-1 क्यू-1 वीजा (एक्सचेंज विजिटर्स वीजा)
  • के-1 fiancé (ई) वीजा- मंगेतर वीजा आपकी अगले 90 दिनों के अंदर शादी होना अनिवार्य है |
  • ओ-1 (असाधारण क्षमता कार्यकर्त्ता वीजा)

ये भी पढ़ें: वीसा (Visa) कैसे मिलता है डॉक्यूमेंट, फीस, ऑनलाइन आवेदन

ग्रीन कार्ड से लाभ (Advantage)

ग्रीन कार्ड के द्वारा आप अमेरिका के अंदर वह सभी कार्य कर सकते है, जो एक अमेरिकन नागरिक कर सकता है, यह एक स्थायी निवास प्रमाण पत्र होता है | ग्रीन कार्ड के द्वारा आपकी अमेरिकन नागरिकता सिद्ध होती है |

ये भी पढ़े: विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा

यहाँ पर हमनें आपको ग्रीन कार्ड के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारत का नक्शा किसने बनाया

ये भी पढ़े: पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 

ये भी पढ़े: आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें