नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) क्या है ?

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) 

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार है, इस पुरस्कार को सम्पूर्ण विश्व की मानवता में किये गए सुधार के प्रयास के लिए दिया जाता है | यह अलग- अलग क्षेत्रों के लिए प्रदान किया जाता है| इस पुरस्कार को देने हेतु इसका निर्धारण एक चयन समिति द्वारा किया जाता है, जो विश्व के सभी क्षेत्रों से सम्बंधित होती है| इस चयन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर नोबल पुरस्कार का वितरण किया जाता है| नोबेल पुरस्कार एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है| इस पेज पर नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) क्या है तथा नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाता है, इसके विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है|

ये भी पढ़ें: भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची (नवीनतम)

ये भी पढ़ें: डॉ. अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला 

नोबेल पुरस्कार क्या है (What Is The Nobel Prize?)

स्वीडन उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है, यहां के एक बहुत ही प्रसिद्ध उद्योगपति, अविष्कारक और एक अच्छे निर्माता अल्फ्रेड नोबेल थे | अल्फ्रेड नोबेल  ने अपनी सारी संपत्ति एक ट्रस्ट के नाम वसीयत कर दी थी | इस ट्रस्ट से मिलने वाले ब्याज को इन्होने 6 पुरस्कारों के रूप में देने का निर्णय लिया था | यह विषय रसायन, भौतिकी, जीव विज्ञान / चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र और विश्व शांति है | जो व्यक्ति इन विषयों पर योगदान करेगा उसे यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा | अल्फ्रेड नोबेल स्वयं एक प्रशिक्षित केमिकल इंजीनियर थे, इसलिए उनकी पसंद रसायन और भौतिकी विषय थे, किन्तु उन्होंने इस पुरस्कार के लिए 6 श्रेणियां निर्धारित की थी |

ये भी पढ़े: भारत के महान व्यक्तित्व की सूची

ये भी पढ़े: भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) की सूची

 नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाता है (Nobel Prize is given to)

  • स्वतंत्र राज्यों की राष्ट्रीय सरकारों और राष्ट्रीय सभा के द्वारा पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के सदस्य और हैग में स्थायी न्यायालय के सदस्य भी इसके लिए योग्य हैं
  • आईइंस्टिट्यूट डी ड्रोइट इंटरनेशनल के सदस्य इस पुरस्कार के लिए नामांकन करने के लिए योग्य हैं
  • नोबेल पुरस्कार के लिए इतिहास, सामाजिक विज्ञान, दर्शन, कानून और धर्मशास्त्र विषय के प्रोफेसर, विश्वविध्यालय के अध्यक्ष और शांति रिसर्च एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के निदेशक के द्वारा नामांकन किया जा सकता है
  • शांति और स्वतंत्रता के लिए महिला अंतर्राष्ट्रीय लीग के अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति के सदस्य भी इस पुरस्कार के लिए नामांकन कर सकते है
  • इस पुरस्कार के लिए संगठनों के सदस्यों सहित पूर्व प्राप्तकर्ता जो पहले पुरस्कार प्राप्त कर चुके है, उन्हें भी नामांकन करने की अनुमति प्रदान की गयी है
  • नोर्वेजियन नोबेल समिति के वर्तमान और पूर्व सदस्य और साथ ही नोर्वेजियन नोबेल संस्थान के पूर्व स्थायी सलाहकार के द्वारा भी इस पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न कब मिला

ये भी पढ़े: भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

 यहाँ पर हमनें आपको नोबेल पुरस्कार के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है|

ये भी पढ़ें: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

ये भी पढ़े: वैज्ञानिक कैसे बनें ? वैज्ञानिक बननें के उपाय

ये भी पढ़े: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)