वैज्ञानिक कैसे बनें ? वैज्ञानिक बननें के उपाय

वैज्ञानिक कैसे बनें ?

वह व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्त करनें के लिए विधिवत रूप से कार्य करे उसे वैज्ञानिक कहते हैं, वैज्ञानिक अपनी कल्पना शक्ति का प्रयोग करके, वस्तुओं को सरल बनाने का प्रयास करते है, एक वैज्ञानिक पहले समस्या का अध्ययन करता है, फिर उस समस्या के मूल कारण के बारें में जानकारी प्राप्त करते है, उसके पश्चात वह उस समस्या को हल करने के लिए प्रयोग करते है, प्रयोग में उन्हें कई बार सफलता प्राप्त नहीं होती है, तब भी वह निराश नहीं होते है, और निरंतर प्रयोग करते रहते है, प्रयोग सफल होने के बाद, उस की विधि का निर्माण और उस विधि के द्वारा उस समस्या का समाधान करके हमारी सहायता करता है, वैज्ञानिक कैसे बनें ? इसके विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

शैक्षिक योग्यता

साइंटिस्ट बनने के लिए आपको दसवीं के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स एवं इंग्लिश जैसे सब्जेक्ट के साथ शुरुआत करना होती हैं, आप उच्च शिक्षा के अंतर्गत ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में इन्हीं विषयों को ले इन विषयों के माध्यम से आप एमएससी, ऍम फील, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि करके आप रिसर्च सेंटर में समय समय पर निकलने वाले वैज्ञानिकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

वैज्ञानिक बननें की शुरुआत

हाई स्कूल और कॉलेज स्तर से ही इसकी तैयारी शुरू कर दे, इसके लिए जीवविज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, और गणित आपके पाठ्यक्रम में होना चाहिए, आप भविष्य में जिस क्षेत्र में जाना चाहते है, उससे सम्बंधित ज्ञान अर्जन करना शुरू कर दे, आप अपने विषय की आधारभूत जानकारी अच्छी तरह से सीख ले, अपने विषयों के लिए कड़ी मेहनत करें, आप अपने अध्ययन को अनुशासित होकर करे, इंटर्नशिप लेकर अपने क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करें, एक वैज्ञानिक के रूप में पूर्णकालिक कार्य की तलाश करें या अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करे |

वैज्ञानिक बननें के उपाय

वैज्ञानिक बननें के उपाय इस प्रकार हैं-

उत्सुकता

वैज्ञानिक बनने के लिए अभ्यर्थी को उत्सुक होना चाहिए, इसी कारण वह नए-नए  विषयों पर अध्ययन कर सकते है, जिज्ञासा के कारण ही वह उस विषय की परिकल्पना कर पाते है, और फिर उनका परीक्षण करना शुरू कर पाते है | जिज्ञासा के साथ मिलकर पूर्वकल्पित विचारों को अस्वीकार करने और नए विचारों के माध्यम से चीजों का तर्क पूर्ण उत्तर देने की क्षमता होनी चाहिए |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus

मेहनती और दृढ़ रहें

आप अपने कार्य में बहुत ही मेहनती और दृढ़ रहें, आप अपने कार्य के लिए समय का निर्धारण नहीं कर सकते है, यदि कार्य अभी बचा हुआ है, तो उसको समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए, वैज्ञानिक बनने के लिए समय अधिक लगता है, इसलिए इस क्षेत्र में आपको दैनिक कार्य के बाद आप को अपने विषय पर ही फोकस करना होता है, आपकी सोच एक सफल परिणाम पर होनी चाहिए, जिसके लिए अधिक समय देना होगा |

एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान 

एक वैज्ञानिक को अन्य देश के वैज्ञानिकों के साथ संपर्क स्थापित करना होता है, इसलिए आपको कई भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए और आप अन्य देश की तकनीक को समझने के लिए उस देश की भाषा से परिचित होना चाहिए, इसके लिए आपको अंग्रेजी पर पकड़ अच्छी होनी चाहिए, यह अधिकतर देशों के संपर्क की भाषा बन चुकी है |

वेतन

यह एक ए श्रेणी की जॉब होती है, इसलिए इसमें बहुत ही अच्छा वेतन प्राप्त होता है, इसमें लगभग आप प्रति वर्ष 60 लाख से 75 लाख रूपये आसानी से प्राप्त कर सकते है, अनुभव बढ़ने पर वेतन में वृद्धि होती है |

यहाँ पर हमनें आपको वैज्ञानिक बननें के  विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत