भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची (नवीनतम)

भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची 

भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार है, इस पुरस्कार को “देश के विशेष सेवा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन” के लिए प्रदान किया जाता है, इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1954 में की गयी थी | वर्ष 2011 से पूर्व यह पुरस्कार केवल विज्ञान, कला, साहित्य और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र के लोगों को ही प्रदान किया जाता था | दिसंबर 2011 में पुरस्कारों के मानदंडों में विस्तार किया गया और “मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों” को सम्मिलित किया गया | प्रति वर्ष अधिकतम तीन लोगों को ही भारत रत्न पुरुस्कार दिया जा सकता है | इस पेज पर भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: डॉ. अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला 

ये भी पढ़े: भारत के महान व्यक्तित्व की सूची

ये भी पढ़े: भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) की सूची

ये भी पढ़े: भारत के अब तक के राष्ट्रपति की सूची

भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची (नवीनतम)

क्र० वर्ष नाम क्षेत्र
1. 1954 डॉ.- सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति
2. 1954 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल
3. 1954 डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री
4. 1955  डॉ. भगवान दास  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक
5. 1955  सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान
6. 1955  पं. जवाहरलाल नेहरू  प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी
7. 1957  गोविंद वल्लभ पंत स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री
8. 1957  डॉ. धोंडो केशव कर्वे शिक्षक और समाज सुधारक
9. 1958  डॉ. बिधान चन्द्र राय चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री
10. 1961  पुरुषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक
11. 1961  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता
12. 1963  डॉ. जाकिर हुसैन देश के तृतीय राष्ट्रपति
13. 1963  डॉ. पांडुरंग वामन काणे भारतविद और संस्कृत के विद्वान
14. 1966  लाल बहादुर शास्त्री देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
15. 1971  इंदिरा गांधी देश की चौथी प्रधानमंत्री
16. 1975  वराहगिरी वेंकट गिरी देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी
17. 1976  के. कामराज स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास
18. 1980  मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक
19. 1983  आचार्य विनोबा भावे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक
20.  1987  खान अब्दुल गफ्फार खान स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय
21. 1988  मरुदुर गोपाला रामचन्दम अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
22. 1990  डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर  भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ, अर्थशास्त्री
23. 1990  नेल्सन मंडेला नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता
24. 1991  राजीव गांधी देश के सातवें प्रधानमंत्री
25. 1991  सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
26. 1991  मोरारजी भाई देसाई देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
27. 1992  मौलाना अबुल कलाम आजाद देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
28. 1992  जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) देश के जाने माने उद्योगपति
29. 1992  सत्यजीत रे फिल्म निर्माता निर्देशक
30. 1997  एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक
31. 1997  गुलजारीलाल नंदा दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी
32. 1997  अरुणा आसिफ अली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
33. 1998  एमएस सुब्बालक्ष्मी शास्त्रीय संगीत गायिका
34. 1998  सी. सुब्रमण्यम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री
35. 1998  जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ
36. 1999  पंडित रविशंकर सितार वादक
37. 1999  अमर्त्य सेन नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री
38. 1999  गोपीनाथ बोरदोलोई स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री
39. 2001  लता मंगेशकर पार्श्व गायिका
40. 2001  उस्ताद बिस्मिल्ला खां शहनाई वादक
41. 2008  पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय गायक
42. 2014  सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेटर
43. 2014 सीएनआर राव  जाने माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ
44. 2015 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  जाने माने राजनेता
45. 2015 पं. मदनमोहन मालवीय  शिक्षाविद, समाज सुधारक

ये भी पढ़े: भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

यहाँ पर हमनें आपको भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है सूची 

ये भी पढ़े: भारत के अब तक के प्रधानमंत्री की सूची

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)