भारत में कुल कितने राज्य हैं

भारत में कुल राज्य और उनकी राजधानी 

भारत एक विशाल देश है, जिसमे 29  राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश है, प्रत्येक राज्य की संस्कृति अलग-अलग है, संस्कृति के अनुसार वहां पर त्यौहारों को प्रमुखता प्रदान की जाती है, भारत में कई भाषाएँ बोली जाती है, जिनका विस्तार और प्रसार क्षेत्र के अनुसार है, इसलिए भारत को विभिन्ता में एकता का देश कहा जाता है | प्रत्येक राज्य में अपनी स्वयं की सरकार है, जिसका चुनाव जनता के द्वारा किया जाता है | केंद्र शासित प्रदेश पर सीधा केंद्र सरकार का नियंत्रण रहता है | भारत में कुल कितने राज्य हैं और उनकी राजधानी के बारे में इस पेज पर आपको जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़े: विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा

ये भी पढ़े: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल की सूची

पूर्ण राज्य क्या है ?

वह राज्य जहाँ की सरकार उस राज्यों के लोगों द्वारा चुनी जाती है, उसे पूर्ण राज्य कहा जाता है | संविधान में राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारों को निर्धारित किया गया गया है, जिससे राज्य और केंद्र सरकार के मध्य किसी प्रकार का मतभेद न हो सके | भारत की एकता बनाये रखने के लिए केंद्र सरकार को शक्ति शाली बनाया गया है | एक ही विषय पर बनाये गए विपरीत कानून पर केंद्र द्वारा बनाये गए कानून को मान्यता प्रदान की गयी है | भारत की राजधानी नयी दिल्ली एक अपवाद है, जो केंद्र शासित प्रदेश है, परन्तु वहां पर जनता द्वारा सरकार का गठन किया जाता है | यहाँ पर राज्य सरकार के अधिकार सीमित किये गए है |

ये भी पढ़े: विश्व में विख्यात टॉप 10 यूनिवर्सिटी की सूची

केंद्र शासित प्रदेश क्या है ?

वह राज्य जहाँ पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधी के द्वारा राज्य का प्रशासन नियंत्रित किया जाता है, उसे केंद्र शासित प्रदेश कहते है | केंद्र सरकार उस राज्य का बजट और कानून का निर्धारित करती है | उस राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है |

भारत में राज्य और उनकी राजधानी

क्र०सं० राज्य राजधानी
1. बिहार  पटना
2. पश्चिम बंगाल  कोलकाता
3. असम  दिसपुर
4. आंध्रप्रदेश  अमरावती (नई),  हैदराबाद (पुरानी)
5. उड़ीसा  भुवनेश्वर
6. उत्तर प्रदेश  लखनऊ
7. कर्नाटक  बंगलौर
8. केरल  तिरुवनन्तपुरम्
9. गुजरात  गांधीनगर
10. जम्मू कश्मीर
11. तमिलनाडु  चेन्नई
12. त्रिपुरा  अगरतल्ला
13. नागालैंड  कोहिमा
14. पंजाब  चंडीगढ़
15. हरियाणा  चंडीगढ़
16. मणिपुर  इम्फाल
17. मध्यप्रदेश  भोपाल
18. महाराष्ट्र  मुंबई
19. मेघालय  शिलांग
20. राजस्थान  जयपुर
21. हिमाचल प्रदेश  शिमला
22. सिक्किम  गंगटोक
23. मिजोरम  आइजॉल
24. अरुणाचल प्रदेश  ईटानगर
21. हिमाचल प्रदेश  शिमला
22. सिक्किम  गंगटोक
23. मिजोरम  आइजॉल
24. अरुणाचल प्रदेश  ईटानगर
25. गोवा  पणजी
26. उत्तराखंड  देहरादून
27. छत्तीसगढ़  रायपुर
28. झारखंड  रांची
29. तेलंगाना  हैदराबाद

ये भी पढ़े: एशियाई खेल का इतिहास – कब होता है आयोजित

केंद्र शासित राज्य और उनकी  राजधानी

क्र०सं० राज्य राजधानी
1. दिल्ली  नई दिल्ली
2. लक्षद्वीप  कवारत्ती
3. दमन और दीव  दमन
4. अंडमान निकोबार
5. चंडीगढ़  चंडीगढ़
6. पुदुचेरी  पुदुचेरी
7. दादर व नगर हवेली  सिलवासा

ये भी पढ़े: क्या है भारत चीन सीमा विवाद ?

यहाँ पर हमनें आपको भारत के राज्य और उन राज्यों की राजधानी के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ?

ये भी पढ़े: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत

ये भी पढ़े: भारत के प्रमुख शोध-संस्थान (India’s Major Research Institute)

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)