शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में क्या अंतर है?

शासन और प्रशासन में अंतर 

किसी भी देश को विकास के मार्ग पर चलाने के लिए जनता द्वारा चुने गए कुछ बुद्धिजीवी व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है | उस देश की जनता के द्वारा उन्हें संविधान के माध्यम से कुछ विशिष्ट शक्तियां प्रदान की जाती है | जिसका उल्लेख देश के संविधान में किया जाता है | संविधान उन प्रमुख व्यक्तियों को तानाशाह बनने पर प्रतिबन्ध लगाता है | देश को चलाने के लिए कुछ नीतियों का निर्माण किया जाता है, यह कार्य उन प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है, इसे ही शासन कहा जाता है | अब उन नीतियों का सही से जनता तक जिन संस्थाओं के द्वारा पहुंचाया जाता है, उसे प्रशासन कहा जाता है | अथार्त शासन के द्वारा प्रशासन को दिशा निर्देश प्रदान किया जाता है | शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में क्या अंतर होता है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर बता रहे है |

ये भी पढ़े: संविधान किसे कहते है, लिखित संविधान का क्या अर्थ है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: लोकसभा में कितनी सीटें हैं ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 शासन की परिभाषा

विश्व बैंक द्वारा दी गयी शासन की परिभाषा के अनुसार, “समाज की समस्याओं और मामलों के प्रबंधन के लिए राजनीतिक अधिकार और संस्थागत संसाधनों का इस्तेमाल किया जाना शासन है ” |

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दक्षिणी अमेरिका में स्थानीय शासन के लिए चलाई जा रही क्षेत्रीय परियोजना के अनुसार “यह राजनीतिक प्रक्रिया के वह नियम हैं, जिनसे लोगों के बीच मतभेदों को समाप्त किया जाता है और निर्णय लिया जाता है | इसका इस तरह से भी वर्णन किया गया है, कि संस्थाएं सही प्रकार  से कार्य करें और लोग उन्हें स्वीकार करें और इसका इस्तेमाल सरकार की क्षमता के आह्वान और लोकतांत्रिक तरीके से बहुमत की उपलब्धि के रूप में भी किया गया है” |

ये भी पढ़े: उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश को हटाने की क्या प्रक्रिया है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

प्रशासन की परिभाषा

प्रशासन का अर्थ उस क्रिया से है, जिसके द्वारा किसी निश्चित संस्था के द्वारा किसी निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जो भी कार्य किया जाता है अथवा कराया जाता है, उसे प्रशासन कहा जाता है जैसे विद्यालय प्रशासन, राजस्व विभाग इत्यादि |

ऑक्सफ़ोर्ड डिक्सनरी के अनुसार प्रशासन की परिभाषा, “नगर, संस्था आदि के अधिकारों, कर्तव्यों को कार्य रूप देना ” है |

ये भी पढ़े: भारत के अब तक के राष्ट्रपति की सूची

शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में अंतर

क्र०सं० शासन प्रशासन
1. किसी सरकार के गठन को उस देश का शासन कहा जाता है | सरकार द्वारा किये गए निर्णय को लागू करना प्रशासन का कार्य है |
2. शासन किसी व्यक्ति विशिष्ट  के द्वारा चलाया जाता है | प्रशासन कई संस्थाओं का गठन होता है |
3. लोकतंत्र में शासन के व्यक्ति का चुनाव जनता के द्वारा किया जाता है | शासन के लिए चुने गए व्यक्तियों को शक्ति प्रदान करने का कार्य प्रशासन के द्वारा किया जाता है |
4. शासन नीति का निर्धारण करता है | प्रशासन उस नीति का अनुकरण करता है |
5. लोकतंत्र में शासन जनता के प्रति उत्तरदायी होता है | प्रशासन शासन के प्रति उत्तरदायी होता है |

ये भी पढ़े: Full Form of UPA and NDA in Hindi (राजग और संप्रग क्या है)

यहाँ पर हमनें आपको शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में अंतर के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़े: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ?

ये भी पढ़े: भारत में महिलाओ के अधिकार 

ये भी पढ़े: जानिये क्या है भारत के नागरिक के मौलिक अधिकार !