मेयर (महापौर) से सम्बंधित जानकारी
बड़े महानगरों में नगर निगम की स्थापना की जाती है | नगर निगम अपने क्षेत्र में सभी दायित्वों की पूर्ति करती है, और नगर में साफ़- सफाई से सम्बंधित अन्य कार्यों को कर्मचारियों द्वारा करवाती है | प्रत्येक नगर पालिका में एक मेयर का पद होता है | मेयर शहर का पहला नागरिक होता है । नगर निगम के सभी एजेंडे मेयर की स्वीकृति के बाद ही सदन में पेश किये जाते है | इस पेज पर मेयर (महापौर) के विषय में जानकारी दी जा रही है |
ये भी पढ़ें: पार्षद क्या है कैसे बने ?
ये भी पढ़े: भारत में महिलाओ के अधिकार
योग्यता (Ability)
- मेयर बनने के लिए व्यक्ति की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
- मेयर के लिए व्यक्ति को न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए |
- नगर निगम के चुनाव में जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद ही मेयर के पद पर चुने जा सकते है |
ये भी पढ़े: क्या है देश के राष्ट्पति के अधिकार
मेयर के अधिकार (Rights Of Mayor)
मेयर (महापौर) के अधिकार इस प्रकार है-
- नगर निगम में होने वाले सभी कार्य मेयर की स्वीकृति के पश्चात ही किये जा सकते है|
- मेयर शहर का पहला नागरिक होता है|
- मेयर की स्वीकृति के बाद ही किसी भी एजेंडे को सदन में रखा जाता है|
- शहर के विकास के लिए मेयर को दो करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है| इस राशि को मेयर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्च कर सकता है|
- मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ एक मेयर हाउस भी प्रदान किया जाता है|
मेयर का वेतन (Salary)
मेयर को प्रतिमाह 30 हजार रुपये वेतन प्राप्त होता है |
ये भी पढ़े: जानिये क्या है भारत के नागरिक के मौलिक अधिकार
मेयर का चुनाव कैसे होता है (How Is The Mayor Elected)
मेयर के पद पर निर्वाचित पार्षद ही चुनाव लड़ सकते है | इस पद के लिए मतदान शहर के निर्वाचित पार्षद तथा सांसद के द्वारा किया जाता है, जिसमें अधिक मत प्राप्त करने वाले पार्षद को एक वर्ष के लिए मेयर चुना जाता है |
ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री (PM), मुख्यमंत्री (CM), सांसद (MP), विधायक (MLA) का वेतन कितना है
यहाँ पर हमनें मेयर (महापौर) के विषय में बताया है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |
ये भी पढ़े: लोकसभा में कितनी सीटें हैं ?
ये भी पढ़े: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ?
ये भी पढ़े: केंद्र सरकार (Central Government) क्या है, कैसे बनती है