प्रधानमंत्री (PM), मुख्यमंत्री (CM), सांसद (MP), विधायक (MLA) का वेतन कितना है

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक का वेतन 

भारत के संविधान द्वारा कई प्रमुख पदों का उल्लेख किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री (PM), मुख्यमंत्री (CM), सांसद (MP), विधायक (MLA) का पद प्रमुख है | इन पदों पर रहते हुए सरकार द्वारा कई विशेष प्रकार सुविधाएं और भत्ते प्रदान किये जाते है | यह भत्ते पद और वेतन के अनुसार अलग-अलग होते है | इन पदों के कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार द्वारा पेंशन भी प्रदान की जाती है | इस पेज पर प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के वेतन के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

ये भी पढ़े: क्या है देश के प्रधान मंत्री के अधिकार

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: प्रधान मंत्री को पत्र कैसे लिखे, कैसे संपर्क करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री का पद भारत के संवैधानिक पदों में सबसे महत्वपूर्ण है, इस पद पर रहते हुए व्यक्ति केंद्र सरकार का निर्देशन करता है, यह राष्ट्रपति और मंत्री मंडल के मध्य सेतु के रूप में कार्य करता है, वास्तविक रूप से यह राष्ट्रपति की शक्तियों का प्रयोग करता है, प्रधानमंत्री की सलाह पर ही राष्ट्रपति किसी भी मंत्री को पद पर आसीन और निर्वासित कर सकता है |

ये भी पढ़े: भारत के अब तक के प्रधानमंत्री की सूची

प्रधानमंत्री का वेतन

31 जुलाई 2013 की रिपोर्ट के अनुसार-

ADVERTISEMENT विज्ञापन
मूल वेतन 50000 रूपये प्रति माह
व्यय भत्ता 30000 रूपये प्रति माह
रोजाना भत्ता 2000×31= 62000 रूपये प्रति माह
सांसद भत्ता 45000 रूपये प्रति माह
कुल वेतन 160000 रूपये प्रति माह

ये भी पढ़े: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख पद है, जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की स्थिति केंद्र सरकार में होती है, उसी प्रकार से मुख्यमंत्री की स्थिति राज्य में होती है | मुख्यमंत्री राज्यपाल की शक्तियों का वास्तविक रूप से उपयोग करता है | मुख्यमंत्री की सलाह पर किसी भी मंत्री को राज्य पाल के द्वारा बर्खास्त या पद पर चयन किया जाता है |

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं उनके नाम

मुख्यमंत्री का वेतन

मूल वेतन 55 हजार रूपये प्रति माह
रेल यात्रा सुविधा भत्ता 2 लाख
सचिवालय भत्ता 30 हजार
दैनिक भत्ता 1500 रु
कुल वेतन 286500 रूपये प्रति माह

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है सूची

सांसद

केंद्र में सरकार का निर्माण सांसदों के समर्थन से ही सम्भव होता है, केंद्र में सरकार बनाने के लिए 273 सांसदों का समर्थन प्राप्त होना अनिवार्य है, सबसे प्रभाव शाली सांसद को ही प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाती है | इस प्रकार हम कह सकते है, कि सांसद सरकार बनाने की प्रथम कड़ी है |

सांसद का वेतन

1.लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को अपने कार्यकाल में 50 हजार रुपए का वेतन प्राप्त होता है |

2.यदि सांसद संसद के सत्र में भाग लेते है, तो उन्हें 2000 रुपए प्रति दिन भत्ते के रूप में प्राप्त होते है |

3.एक सांसद अपने क्षेत्र में कार्य कराने हेतु 45000 रुपए प्रतिमाह का भत्ता प्राप्त करते है |

4.सांसद को अपने कार्यालय खर्च के रूप में 45000 रुपए प्रतिमाह प्राप्त होता है |

5.एक सांसद अपने लिए सहायक की नियुक्ति कर सकता है, इसके लिए उसे 30 हजार प्रति माह प्राप्त होते है |

ये भी पढ़े: राज्य सभा के सांसद कैसे बनें 

विधायक

यह जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते है, यह राज्य के अंदर ही सरकार बनाने में समर्थन देते है, प्रत्येक राज्य में सरकार बनाने के लिए निर्धारित सीटों का पचास प्रतिशत अनिवार्य है | राजनीतिक दल के सबसे प्रभाव शाली नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना जाता है, मुख्यमंत्री बनने के लिए विधायकों का समर्थन आवश्यक है |

ये भी पढ़े: विधायक कैसे बने 

विधायक का वेतन

राज्य वेतन एवं भत्ते 
 1. तेलंगाना  2.50 लाख
 2. दिल्ली  2.10 लाख
 3. उत्तर प्रदेश  1.87 लाख
 4. महाराष्ट्र  1.70 लाख
 5. जम्मू & कश्मीर  1.60 लाख
 6. उत्तराखंड  1.60 लाख
 7. आन्ध्र प्रदेश  1.30 लाख
 8. हिमाचल प्रदेश  1.25 लाख
 9. राजस्थान  1.25 लाख
 10. गोवा  1.17 लाख
11. हरियाणा  1.15 लाख
 12. पंजाब  1.14 लाख
 13. झारखण्ड  1.11 लाख
 14. मध्य प्रदेश  1.10 लाख
 15. छत्तीसगढ़  1.10 लाख
 16. बिहार  1.14 लाख
 17. पश्चिम बंगाल  1.13 लाख
 18. तमिलनाडु  1.05 लाख
 19. कर्नाटक  98 हजार
 20. सिक्किम  86.5 हजार
 21. केरल  70  हजार
 22. गुजरात  65 हजार
 23. ओडिशा  62 हजार
 24. मेघालय  59 हजार
 25. पुदुचेरी  50 हजार
 26. अरुणाचल प्रदेश  49 हजार
 27. मिजोरम  47 हजार
 28. असम  42  हजार
 29. मणिपुर  37 हजार
 30. नागालैंड  36 हजार
31. त्रिपुरा  34 हजार

ये भी पढ़े: कैबिनेट मंत्री क्या होता है

यहाँ पर हमनें आपको प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के वेतन के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: लोकायुक्त और लोकपाल क्या होता है 

ये भी पढ़े: भारत के अब तक के राष्ट्रपति की सूची

ये भी पढ़े: भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) की सूची