पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की पूरी जानकारी 

पासपोर्ट के लिए दस्तावेज 

पासपोर्ट का उपयोग मुख्य रूप से विदेश यात्रा करने के लिए किया जाता है, पासपोर्ट वोटर आईडी कार्ड  और दूसरे पहचान के दस्तावेजो से कही अधिक विश्वशनीय दस्तावेज माना जाता है, परन्तु इसे बनावानें के लिए विभिन्न प्रकार के पहचान संबधी दस्तावेजो का सत्यापन कराना पड़ता है, यह दस्तावेज कौन-कौन से होते है, पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की पूरी जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 

पासपोर्ट के प्रकार

रंगों के आधार पर पासपोर्ट मुख्यतः तीन प्रकार के होते है –

ADVERTISEMENT विज्ञापन
नीला रेग्युलर और तत्काल साधारण लोगो के लिए ।
सफेद ऑफिशल सरकारी कामकाज से विदेश जाने वालों के लिए |
मरून डिप्लोमैटिक भारतीय डिप्लोमैट्स और सीनियर सरकारी अधिकारियों के लिए |

नए पासपोर्ट के लिए दस्तावेज

पासपोर्ट लोगों को असानी से प्राप्त हो सके, इसके लिए सरकार निरंतर अपने नियमों में बदलाव कर रही है, पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की सूची अब छोटी होती जा रही है, अब नया पासपोर्ट के लिए केवल तीन दस्तावेज और एक ऐफिडेविट देने पर बन सकता है |

1.आधार कार्ड |

2.वोटर आईडी कार्ड |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

3.पैन कार्ड |

4.फॉर्मैट एनेक्सचर-1 के साथ एक ऐफिडेविट (जिस में नागरिकता की घोषणा, फैमिली डिटेल्स और किसी क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं होना आवश्यक है)।

नये बालिग आवेदक के लिए

नया पासपोर्ट प्राप्त करनें हेतु आवेदक को आवासीय पता और दूसरा जन्म प्रमाण पत्र, यदि किसी व्यक्ति का जन्म  26 जनवरी 1989 को या उसके बाद हुआ है, तो उन्हें नगर निगम प्राधिकरण या जन्म और मरण के रजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाता है |

ये भी पढ़े: *99# USSD Banking सर्विस का उपयोग कैसे करे

आवासीय पता के लिए मान्य संबंधित प्रमाण में से कोई एक होना अनिवार्य है –

1.राशन कार्ड |

2.प्रतिष्ठित कंपनियों के मालिक द्वारा लेटर हैड पर दिया गया प्रमाणपत्र

3.पानी/ टेलीफोन/ बिजली का बिल |

4.चालू बैंक खाते का स्टेटमेंट |

5.आयकर ऐसेसमेंट आर्डर |

6.निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड |

7.गैस कनेक्शन बिल |

8.पति/ पत्नी के पासपोर्ट |

9.नाबालिगों के मामले में माता-पिता के पासपोर्ट |

10.आधार कार्ड |

ये भी पढ़े: SBI Online Account घर बैठे कैसे Open करें

(कोई एक)

1.नगर निगम द्वारा जन्म प्रमाणपत्र |

2.आवेदक के स्कूल या किसी भी अन्य मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थान से प्राप्त जन्मतिथि प्रमाणपत्र या दसवीं की मार्कशीट |

3.अशिक्षित या अर्धशिक्षित आवेदकों द्वारा एनेक्ज़र ‘ए’ में दिये गए नमूने के अनुसार मजिस्ट्रेट/ नोटरी के समक्ष जन्म की तारीख/ स्थान के बयान का शपथपत्र ।

नाबालिग आवेदक के लिए दस्तावेज 

1.आधार कार्ड |

2.एनेक्सर-एच |

3.एनेक्सर सी |

4.एनेक्सर-जी |

5.एनेक्सर-आई |

6.माता -पिता के दस्तावेज या पासपोर्ट |

तत्काल योजना के आवेदक के लिए दस्तावेज (कोई तीन)

1.मतदाता पहचान कार्ड |

2.राज्य/ केन्द्रीय सरकार, सार्वजनिक लोक उपक्रम, स्थानीय निकायों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा फोटो पहचान पत्र |

3.अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र |

4.स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र |

5.हथियार लाइसेंस |

6.संपत्ति से संबंधिति दस्तावेज जैसे- पट्टा, पंजीकृत संलेख आदि |

7.राशन कार्ड |

8.पेंशन दस्तावेज, जैसे- भूतपूर्व-सैनिक का पेंशन बुक/ पेंशन भुगतान आदेश, भूतपूर्व-सैनिक की विधवा/ आश्रित प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश |

9.रेलवे परिचय पत्र |

10.पैन कार्ड |

11.बैंक/ किसान/ डाक घर पासबुक |

12.मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी विद्यार्थी परिचय प्रमाण-पत्र |

13.ड्राइविंग लाइसेंस |

14.आरबीडी एक्ट के अंतर्गत जारी जन्म प्रमाणपत्र |

15.गैस कनेक्शन बिल |

16.आवेदक का आधार कार्ड |

यहाँ आपको हमनें पासपोर्ट बनवानें हेतु आवश्यक दस्तावेज के बारें में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: ऑनलाइन जानें आपका आधार कार्ड कहां इस्तेमाल हुआ ?