धारा 144 का मतलब क्या है?

धारा 144 (Section 144) के विषय  में जानकारी

भारत में कहीं पर भी बड़े स्तर पर लड़ाई- झगड़ा होता है या होने की संभावना होती है, ऐसे स्थानों पर धारा 144 लगा दी जाती है, इसके लगने के बाद कई प्रकार के नियम लागू हो जाते है, जिनका उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है, धारा 144 के विषय में समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर सुनने को मिलता है | यदि आपको इसके विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर धारा 144 का मतलब क्या है, नियम के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: CAA, CAB Full Form in Hindi

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 35A क्या है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धारा 370 क्या है

धारा 144 (Section 144) का मतलब क्या है?

भारत सरकार ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए धारा 144 का निर्माण किया है, इसको लागू होने पर शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है | इस धारा को लागू करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट या जिलाधिकारी एक अधिसूचना को जारी करते है | इस अधिसूचना में स्थान की जानकारी दी जाती है | इसके बाद उस स्थान पर चार या चार से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकते है | इसके साथ ही जिस स्थान पर धारा 144 लगायी जाती है, वहां पर किसी भी प्रकार का हथियार नहीं ले जाया जा सकता है |

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ख) में सभी नागरिकों को शांति पूर्वक एकत्रित होने और सार्वजनिक सभा या जुलूस निकालने का अधिकार प्रदान किया गया है, लेकिन यह सभी कार्य भारत की संप्रभुता और अखंडता के विरुद्ध होने पर राज्य द्वारा उचित प्रतिबंध लगाया जा सकता है, इसलिए राज्य द्वारा उपयुक्त प्राधिकारी सार्वजनिक बैठक के आयोजन पर रोक लगा सकता है | धारा 144 का निर्माण इसी उद्देश्य के लिए किया गया है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एनआईए (NIA) क्या है?

नियम (Rule)

  • धारा 144 का उल्लंघन करने पर व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है | यह गिरफ्तारी धारा-107 या फिर धारा-151 के अंतर्गत की जाती है |
  • धारा 144 का उल्लंघन करने पर आरोपी को तीन साल कैद की सजा का प्रावधान किया गया है |
  • इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को जमानत दी जा सकती है |
  • जिस स्थान पर धारा 144 लागू की जाती है, वहां का यातायात रोका जा सकता है |
  • इस समय सारे कानूनी अधिकार जिलाधिकारी या मजिस्ट्रेट के पास रहते है |
  • धारा का उल्लंघन करने पर तीन साल कैद और जुर्माना दोनों ही किया जा सकता है |
  • इसका प्रयोग दंगा, लूटपाट, आगजनी, हिंसा, मारपीट को रोकने और दोबारा शांति की स्थापना के लिए किया जाता है |

ये भी पढ़ें: UAPA Bill क्या है?

यहाँ पर हमनें धारा 144 का मतलब क्या है और उसके नियम के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव और विश्वास मत क्या है?

ये भी पढ़ें: मॉब Lynching क्या है?

ये भी पढ़ें: राजदूत (Ambassador) क्या होता है?

ये भी पढ़ें: शिया और सुन्नी मुसलमानों में क्या अंतर है?

ये भी पढ़ें: Minority (अल्पसंख़्यक) क्या है?