भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है

भारत में किस राज्य में कितने IAS है

भारत में प्रशासनिक सेवा में आईएएस (Indian Administrative Service) का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है, अधिकांश छात्र इस पद पर कार्य करने के इच्छुक होते है, परन्तु इसकी परीक्षा में बहुत ही कम छात्र सफल होते है, इसकी परीक्षा को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित किया जाता है | भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है किस राज्य में कितने IAS है, इसके विषय में यहाँ बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: आईएएस कैसे बने ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: आईपीएस (IPS) कैसे बने

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है ?

देश के सबसे मजबूत ढांचा के रूप में आइएएस को माना जाता है, वास्तविक रूप से देश का पूरा संचालन आईएएस ऑफिसर की सहायता से किया जाता है | भारत में आईएएस के 6500 पद स्वीकृत है, जिसमे की 5004 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है, वर्तमान समय में अभी भी 1496 पद रिक्त है |

ये भी पढ़े: IRS (Indian Revenue Service) Officer कैसे बने

आईएएस अधिकारी की प्रमुख कार्य

  • आईएएस अधिकारी को जब क्षेत्रीय पदों पर तैनात किया जाता है, तब वह एसडीएम या एडीएम, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के रूप में कार्य करते है उस समय वह राजस्व से सम्बंधित कोर्ट का निर्माण करते है तथा राजस्व एकत्रित करते है |
  • एक आईएएस अधिकारी कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उत्तरदायी होता है |
  • आईएएस अधिकारी सरकार के एजेंट के रूप में कार्य करता है अर्थात जनता और सरकार के बीच मध्यवर्ती के रूप में कार्य करता है |
  • आईएएस अधिकारी संबंधित मंत्रालय या विभाग के मंत्री प्रभारी के परामर्श के अनुसार अपनी नीति का निर्माण करता है तथा प्रशासन को कानून के अनुसार चलाने का प्रयास करता है |
  • आईएएस अधिकारी को प्रमोशन के बाद केंद्रीय सचिवालय में कैबिनेट सचिव, सचिव, अपर सचिव (अतरिक्त सचिव), संयुक्त सचिव व राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव/विशेष मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया जाता है, उस समय यह राज्य की नीति बनाने में अपना सहयोग देता है |

ये भी पढ़े: UPPSC सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENT विज्ञापन

किस राज्य में कितने IAS है

राज्य कुल स्वीकृत पद कुल नियुक्त पद रिक्त पद  
उत्तर प्रदेश 621 515 106
मध्य प्रदेश 439 341 98
महाराष्ट्र 361 313 48
तमिलनाडु 376 289 87
एजीएमयूटी 337 279 58
पश्चिम बंगाल 359 277 82
बिहार 342 243 99
राजस्थान 313 243 70
गुजरात 297 241 56
असम-मेघालय 263 221 42
कर्नाटक 314 215 99
पंजाब 221 182 39
ओडिशा 237 178 59
आंध्र प्रदेश 211 170 41
हरियाणा 205 155 50
छत्तीसगढ़ 193 154 39
केरल 231 150 81
झारखंड 215 144 71
तेलंगाना 208 130 78
हिमाचल प्रदेश 147 115 32
जम्मू और कश्मीर * 137 91 46
मणिपुर 115 91 24
उत्तराखंड 120 87 33
त्रिपुरा 96 76 20
नगालैंड 94 67 27
सिक्किम 48 37 11
कुल 6500 5004 1496

ये भी पढ़े: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे

आईएएस अधिकारी को आवंटित पद

आईएएस अधिकारी आवंटित पद इस प्रकार है-

क्षेत्र में पद

1. उप जिलाधिकारी
2.  अपर जिलाधिकारी
3.  जिलाधिकारी
4.  मंडलायुक्त

ये भी पढ़े: परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए

राज्य सरकार में आईएएस का पद

1. अवर सचिव
2. उप सचिव
3. संयुक्त सचिव
4. विशेष सचिव
5. सचिव
6. प्रमुख सचिव
7. मुख्य सचिव

ये भी पढ़े: Reasoning को कैसे बनाये आसान

केंद्र सरकार में आईएएस का पद

1. सहायक सचिव
2. अवर सचिव
3. उप सचिव
4. निदेशक
5. संयुक्त सचिव
6. अपर सचिव
7. सचिव
8. भारत के कैबिनेट सचिव

यहाँ पर हमनें आपको आईएएस (IAS) अफसर के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी कैसे करे

ये भी पढ़े: विभिन्न स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कैसे करे

ये भी पढ़े: शादीशुदा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे कर सकते है ?