अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) क्या है?

अमरनाथ यात्रा करने के विषय में जानकारी (Information About Traveling To Amarnath)

हिन्दू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत ही महत्व है | यह यात्रा अन्य यात्राओं से बहुत ही कठिन मानी जाती है, इसलिए इसकी यात्रा करने से पहले यात्री को मेडिकल में पूरा फिट होना अनिवार्य है | इसी के बाद आपको यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जाएगी | अमरनाथ यात्रा को भगवान शिव का धाम माना जाता है | यहाँ पर प्राकृतिक रूप से शिवलिंग की स्थापना होती है, जिसके दर्शन करने के लिए भारत के कोने- कोने से लोग आते है | 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक व्यक्तियों को इस यात्रा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाती है | इस पेज पर अमरनाथ यात्रा क्या है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अमरनाथ यात्रा में लगने वाले खर्च के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा कैसे करे (Chardham Yatra Kaise Kare)

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा ऑनलाइन आवेदन (Registration) कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा क्या है (What Is Amarnath Yatra)?

अमरनाथ हिन्दुओं एक प्रमुख तीर्थस्थल है | यह श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,978 मीटर है | यह 19 मीटर लम्बी और 16 चौड़ी एक गुफा है | इस गुफा में प्राकृतिक रूप से शिवलिंग का निर्माण होता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालु आते है | यहाँ के लिए माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था |

ये भी पढ़े: विक्रम संवत (Vikram Samvat) क्या है

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration)

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं है, इसे अभी तक ऑफलाइन ही किया जाता है | श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गयी है कि जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी | ऑनलाइन के लिए प्रस्ताव बनाकर बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल के पास भेजा जाएगा इसकी स्वीकृति के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी | श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.shriamarnathjishrine.com/ पर आपको अपना मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा | इस सेर्टिफिकेट की जाँच नुनवान/पहलगाम/चंदनबाड़ी बेस कैंप पर की जाएगी | ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बैंक के माध्यम से किया जाता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन रेलवे टिकट कैसे बुक करें, सभी ट्रेनों के लिए

अमरनाथ यात्रा का खर्च (Amarnath Yatra’s Expenditure)

  • बालटाल से गुफा और वापसी-मजदूर/कुली-1650 रुपए
  • बालटाल गुफा और वापसी-घोड़ा/ खच्चर-2800 रुपए
  • बालटाल गुफा और वापसी-पालकी-8500 रुपए
  • बालटाल से बारीमार्ग-मजदूर/कुली-700 रुपए
  • बालटाल से बारीमार्ग-घोड़ा/ खच्चर-1 हजार रुपए
  • बालटाल से संगम-मजदूर/कुली-1 हजार रुपए
  • बालटाल से संगम-घोड़ा/ खच्चर-1200 रुपए
  • बालटाल से पंचतरणी-मजदूर/ कुली-1200 रुपए
  • बालटाल से पंचतरणी-घोड़ा/ खच्चर-1450 रुपए

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्लोर पर मेट्रेस, ब्लैंकेट, पिलो या स्लीपिंग बैग के साथ ब्लैंकेट लेने पर एक रात के लिए 150 रुपए खर्च करने होंगे | इसके आलावा गुफा के पास पंचतरणी में 350 रुपए देने होंगे | इस प्रकार आप अपना बजट बना कर यात्रा कर सकते है |

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करे

ये भी पढ़े: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल

यहाँ पर हमनें आपको अमरनाथ यात्रा के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची

ये भी पढ़े: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) क्या है

ये भी पढ़े: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है