अमित शाह (Amit Shah) का जीवन परिचय

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बारे में जानकारी (Information About Bjp Chief Amit Shah)

भारतीय जनता पार्टी देश की प्रमुख राजनैतिक पार्टी है, इसके ex-president अमित शाह है| अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है | भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से लेकर कई राज्यों में जीत दिलाने का श्रेय अमित शाह को जाता है|  अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत बनाया है| अभी तक यह सबसे सफल अध्यक्ष सिद्ध हुए है| इनके परिश्रम को देखते हुए ही पार्टी की समिति ने इन्हें अध्यक्ष पद से सम्मानित किया है | आज पार्टी इनके दिशा- निर्देश में सफलता प्राप्त कर रही है| इस पेज पर अमित शाह के जीवन परिचय के विषय में बताया जा रहा है|

ये भी पढ़ें: जय प्रकाश नारायण का जीवन परिचय और राजनीतिक विचार

अमित शाह का जीवन परिचय (Amit Shah Biography)

अमित शाह का जीवन परिचय इस प्रकार है-

ADVERTISEMENT विज्ञापन

जन्म स्थान (Born Place)

अमित शाह का जन्म सन् 1964 में महाराष्ट्र राज्य में एक गुजराती परिवार में हुआ था| इनका परिवार गुजरात के मेहसाना गांव से सम्बंधित है | अमित शाह का पूरा नाम अमित अनिलचन्द्र शाह है |

ये भी पढ़ें: मदर टेरेसा का जीवन परिचय

ADVERTISEMENT विज्ञापन

शिक्षा (Education)

अमित शाह की प्राथमिक शिक्षा मेहसाना के स्कूल से हुई थी, इन्होंने अहमदबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से बायो केमिस्ट्री में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की | 14 वर्ष की आयु में ही इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में एक तरुण स्वयं सेवक के रूप में जॉइंट किया|  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ही इन्हें देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली | कॉलेज के समय ही अमित शाह बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लिए कार्य करते थे | वर्ष 1984-85 में इन्होंने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए | अपने प्रारंभिक करियर में इन्होंने अपने पिताजी का बिजनेस भी संभाला था |

ये भी पढ़ें: जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय, जन्म कब हुआ

राजनीतिक जीवन (Political Life)

वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अमित शाह को टिकट दिया| इन्होंने गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत दर्ज की, इसके बाद इन्होंने इस सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज की|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

मंत्री पद (Minister)

वर्ष 2002 में गुजरात के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी को भारी मतों से जीत मिली पार्टी ने इन्हें मंत्री पद से सम्मानित किया तथा कई प्रमुख विभाग इन्हें दिए गए| उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे |

ये भी पढ़ें: भारत में कितनी राजनीतिक पार्टी है

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार (Election Advertisement)

भारत में वर्ष 2014 में लोकसभा के चुनाव हुए | भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश की जिसे बीजेपी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया | पार्टी ने उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अमित शाह को चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी सौपी | उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 सीटों में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की, भाजपा की यह सबसे बड़ी जीत थी | लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राजनाथ सिंह जो तत्कालीन भाजपा के अध्यक्ष थे को भारत का गृहमंत्री बनाया गया और अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया | तब से लेकर अभी तक अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है |

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी का जीवन परिचय

यहाँ पर हमनें आपको अमित शाह के जीवन परिचय के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय

ये भी पढ़ें: राम नाथ कोविंद से जुडी बेहद ख़ास बात

ये भी पढ़ें: मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का जीवन परिचय

}); // end getUserData }) // end loadCAPI }); // end getUserData }); // end loadCAPI