सुषमा स्वराज का जीवन परिचय

सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का जीवन परिचय के विषय में जानकारी

भारत में समय- समय पर महान लोगों ने जन्म लिया है और अपनी प्रखर मुखवाणी और बौद्धिक क्षमता के द्वारा पूरे भारत सहित विश्व में चर्चा का विषय बने है | इन्हीं लोगों में सुषमा स्वराज जी का नाम आता है, जिन्होंने अपनी अदभुत क्षमता के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का पक्ष बहुत ही मजबूती के साथ रखा है | इनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए भाषण ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है | इस पेज पर सुषमा स्वराज का जीवन परिचय के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: जय प्रकाश नारायण का जीवन परिचय और राजनीतिक विचार

ये भी पढ़ें: मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का जीवन परिचय

सुषमा स्वराज का जीवन परिचय

सुषमा स्वराज का जीवन परिचय इस प्रकार है-

जन्म (Birth)

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा राज्य के अम्बाला में हुआ था | इनके माता जी का नाम श्रीमती लक्ष्मी देवी और पिता जी का नाम श्री हरदेव शर्मा था | श्री हरदेव शर्मा जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सदस्य थे | सुषमा जी के पूर्वज मूलतः लाहौर के धरमपुरा क्षेत्र में निवास करते थे जोकि वर्तमान समय में पाकिस्तान का भाग है |

ये भी पढ़ें: मदर टेरेसा का जीवन परिचय

शिक्षा (Education)

सुषमा स्वराज ने राजनीति विज्ञान और संस्कृत विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी | इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थी | वर्ष 1970 में इन्हें अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | 1973 में उन्होंने सर्वोच्च न्यायलय में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने लगी | इनका विवाह 13 जुलाई 1975 को सहकर्मी और साथी अधिवक्ता स्वराज कौशल के साथ हुआ था |

ये भी पढ़ें: राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

राजनीतिक जीवन (Political Life)

सुषमा स्वराज जी के पति स्वराज कौशल राजनेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस के करीबी थे | इसके बाद वह राजनेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस की विधिक टीम का हिस्सा बन गयी | भारत में जब आपातकाल लगाया गया था तब इन्होंने जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया | आपातकाल के बाद उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | 1977 में इन्हें हरियाणा विधानसभा में अम्बाला छावनी से टिकट दिया गया जिसमें इन्होंने जीत दर्ज की | यह 1977 से 1979 तक चौधरी देवी लाल की सरकार में हरियाणा राज्य की कैबिनेट श्रम मंत्री रही | 12 अक्टूबर 1998 को इन्हें दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनाया गया | 15 वीं लोकसभा में सुषमा स्वराज को विपक्ष का नेता बनाया गया | 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार में इन्हें भारत की पहली विदेश मंत्री बनाया गया | भारत की संसद ने इन्हें पहली महिला सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से भी सम्मानित किया | 6 अगस्त 2019 को अचानक हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया |

ये भी पढ़ें: जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय, जन्म कब हुआ

यहाँ पर हमनें सुषमा स्वराज का जीवन परिचय के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी का जीवन परिचय

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय

ये भी पढ़ें: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)