समीक्षा अधिकारी सिलेबस

समीक्षा अधिकारी परीक्षा सिलेबस 

वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यू.पी.पी.एस.सी.) द्वारा आयोजित लोकप्रिय परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी की परीक्षा है, इस परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता, अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होता है, इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति सामान्यत: सचिवालय भवन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन, इलाहाबाद में होती है, यदि आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते है, तो इसके सिलेबस के बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करे

समीक्षा अधिकारी सिलेबस

समीक्षा अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा देनी होती है, अभ्यर्थी का चयन इन्ही परीक्षाओं के आधार पर किया जाता है, प्रारंभिक परीक्षा में दो विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, जो इस प्रकार है –

ADVERTISEMENT विज्ञापन

1.सामान्य अध्ययन |

2.हिंदी |

सामान्य अध्ययन से सम्बंधित 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है ,और दूसरा प्रश्न पत्र हिंदी से सम्बंधित है ,इसमें 60 प्रश्न पूछे जाते है, यह  प्रश्नपत्र 200 अंक का होता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न स०  अंक
सामान्य अध्ययन 140 140
हिंदी 60 60

प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

1.सामान्य बुद्धि परीक्षण

उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, रहन-सहन और सामाजिक परम्परा से सम्बंधित प्रश्न |

2.सामान्य विज्ञान 

सामान्य विज्ञान के अंतर्गत विज्ञान की समझ से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, जिसमें वर्तमान के अवलोकन और अनुभव से मामले शामिल होते है |

ये भी पढ़े: PCS कैसे बने

3.भारत का इतिहास

भारतीय इतिहास के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहलुओं से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |

4.समसामायिक मुद्दे

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार के वर्तमान मामलों, महत्वपूर्ण तिथियां, वर्तमान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्कृति, प्रश्न भारतीय वर्तमान घटनाओं, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ।

5.भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद के विकास और स्वतंत्रता की प्राप्ति के स्वरूप और चरित्र के बारे में एक संक्षिप्त दृष्टिकोण से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |

6.भारतीय अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था

भारतीय नीति और अर्थव्यवस्था में, प्रश्न भारतीय संविधान सहित भारतीय संविधान से संबंधित अभ्यर्थियों के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है, जिसमें पंचायती राज और सामुदायिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था और योजना की व्यापक विशेषताओं के बारें में पुछा जाता है |

7.विश्व भूगोल और जनसंख्या

इस विषय के अंतर्गत, सामान्य समझ की उम्मीद, भारत के भूगोल के भौतिक / पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक-जनसांख्यिकीय पहलू , विश्व के भूगोल और आबादी से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है ।

8.समसामयिकी

समसामयिकी के लिए डेली न्यूज़ पेपर तथा हमारे इस पोर्टल पर करंट अफेयर्स के सेक्शन से भी आप डेली करंट न्यूज़ का अवलोकन कर सकते है, इसके अतिरिक्त आप एक अच्छी मासिक पत्रिका की सहायता ले सकते हैं |

प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत हिंदी पाठ्यक्रम

हिंदी पाठ्यक्रम के अंतर्गत सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है, इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाते है, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है, परीक्षा में पूछें जाने वाले प्रश्न इन बिन्दुओ से पूछे जाते है –

1-विलोम |

2-पर्यायवाची शब्द |

3-तत्सम-तद्भव शब्द |

4-वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि |

5-अनेक शब्दों का एक शब्द |

6-विशेष्य एवं विशेषण |

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी

मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम

आर.ओ. मुख्य परीक्षा के अंतर्गत चार प्रश्न-पत्र होते हैं, यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है |

1.सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

यह प्रश्न पत्र प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार होता है, प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को  दो घंटे की समय सीमा में हल करना होता है, जिसके लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है |

2.सामान्य हिंदी एवं आलेखन

द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित होते है, जिसका उत्तर अधिकतम दो घंटे तीस मिनट में लिखना होता है |

i).दिए हुए गद्यांश का शीर्षक, सारांश एवं रेखांकित अंशों की व्याख्या |

ii).किसी दिए हुए सरकारी पत्र का सारणी रूप में सार लेखन |

iii).पत्राचार से सम्बंधित शासकीय/अर्धशासकीय पत्र, कार्यालय आलेख/ज्ञाप/परिपत्र, विज्ञप्ति/टिप्पणी एवं प्रतिवेदन/अनुस्मारक आदि |

iv).पारिभाषिक शब्दावली (प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक) के अंतर्गत पाँच शब्द अंग्रेजी से हिन्दी,पाँच शब्द हिन्दी से अंग्रेजी, मुहावरे तथा लोकोक्तियां, कम्प्यूटर ज्ञान आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है |

ये भी पढ़ें: SDM Officer कैसे बने

3.सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण

तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है, इसका उत्तर अधिकतम तीस मिनट में देना होता है |

4.हिंदी निबंध

इस प्रश्न पत्र में तीन प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न में तीन निबन्ध होंगे, जिसमें से प्रत्येक प्रश्न से एक-एक निबन्ध को 600 शब्दों में लिखना होगा, प्रत्येक निबन्ध के लिए 40 अंक निर्धारित होते है, यह निबन्ध साहित्य एवं संस्कृति,सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र, विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी, आर्थिक क्षेत्र, कृषि एवं व्यापार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, प्राकृतिक आपदाएं जैसे-भू-स्खलन, चक्रवात, भूकम्प,बाढ़, सूखा आदि, राष्ट्रीय विकास योजनाएं आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित होते है |

मुख्य परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न स० अंक समय
सामान्य अध्ययन 140 140 2 घंटे
सामान्य हिंदी एवं आलेखन 100 100 2 घंटे 30 मिनट
सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण 60 60 30 मिनट
निबंध 120 3 घंटे
                                कुल 300 420 8 घंटे

यहाँ आपको हमनें समीक्षा अधिकारी परीक्षा सिलेबस के बारें में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़ें: Income Tax अधिकारी कैसे बने