योगी लैपटॉप योजना (Yogi Laptop Scheme) क्या है?

योगी लैपटॉप योजना से सम्बंधित जानकारी (Information About Yogi Laptop Scheme)

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण करने का निर्णय लिया है | इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश के बारहवीं पास छात्र अपने करियर को एक नयी दिशा दे सकते है | डिजिटल युग में एक लैपटॉप छात्रों की लगभग सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है | इसकी महत्व को देखते हुए ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस योजना का लाभ सभी पात्र छात्रों को देने का निर्णय लिया है | इस पेज पर योगी लैपटॉप योजना क्या है ?  इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है|  

ये भी पढ़ें: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी

ADVERTISEMENT विज्ञापन

योगी लैपटॉप योजना क्या है (Yogi Laptop Yojna Kya Hai)

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी है | इनके द्वारा इंटरमीडियट उत्तीर्ण छात्रों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया है | यह लैपटॉप केवल उन्हीं छात्रों को प्रदान किया जायेगा जोकि मेधावी होंगे और उन्होंने इंटरमीडियट में अच्छे अंक प्राप्त किये होंगे | लैपटॉप प्राप्त करने के लिए छात्र को आवेदन करना होगा जिसके बाद मेरिट बनायीं जाएगी जो छात्र पात्र होगा उसे लैपटॉप प्रदान किया जायेगा |

ये भी पढ़ें: न्यूनतम आय योजना (NYAY Scheme) क्या है ?

पात्रता (Eligibility)

  • छात्र का उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी (निवास प्रमाण पत्र ) होना अनिवार्य है 
  • छात्र इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण करके स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त कर चुका हो 
  • छात्र द्वारा इंटरमीडियट में प्राप्त अंकों के कारण उसका नाम मेधावी सूची में सम्मिलित हो 

ये भी पढ़ें: कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)

ADVERTISEMENT विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया (Applying Process)

  • आवेदन करने के आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upcmo.up.nic.in/ पर जाना होगा 
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का एक लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना है 
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आ जायेगा आपको रजिस्ट्रेशन में मांगी गयी सभी प्रकार की सूचना को भरना होगा 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा आपको इस नंबर को अपने पास सुरक्षित कर लेना है 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आवेदन पर क्लिक करना है, इस आवेदन फॉर्म में आपको व्यक्तिगत और शैक्षिक योग्यता के विषय में जानकारी देनी होगी| सभी जानकारी देने के बाद आपको फ़ाइनल सबमिट पर क्लिक करना है | फाइनल सबमिट होने के बाद आप इसका प्रिंट आउट भी निकल सकते है | इस प्रकार से आप फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

ये भी पढ़ें: कुसुम योजना (Kusum Yojana) क्या है ?

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सल बेसिक इनकम (Universal Basic Income) योजना

यहाँ पर हमनें आपको योगी लैपटॉप योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: sspy-up.gov.in, उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना

ये भी पढ़ें: (योगी) मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Aojana)

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना, shadianudan.upsdc.gov.in