BHIM (भीम) एप क्या है?

भीम एप से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (Important Information About BHIM App)

भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए BHIM (भीम) एप को लांच किया है| इस भीम एप बहुत सारी सुविधाएँ दी गयी है| जिससे प्रतिदिन के लेन- देन को आसानी से किया जाता है| इसमें साथ में कैश लेकर चलने की आवश्यकता नहीं रहती है, आप अपने बैंक एकाउंट से सीधे दूसरे बैंक एकाउंट में पैसे का ट्रांसफर कर सकते है | कभी- कभी जानकारी के आभाव में हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उसके लिए भारत सरकार ने एक टोल फ्री नंबर प्रदान किया है| जिसकी सहायता से आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है | इस पेज पर BHIM (भीम) एप क्या है, यह कैसे डाउनलोड होता है ? इसके इस्तेमाल तथा कस्टमर केयर नंबर के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: सेविंग अकाउंट पर बैंक काटता है चार्ज – जानिए

भीम एप क्या है (BHIM App Kya Hai)

यह भारत सरकार का एक एप है, इसके माध्यम से डिजिटल तरीके से पैसे का आदान- प्रदान किया जाता है | BHIM (भीम) का पूरा नाम  Bharat Interface for Money (भारत इंटरफ़ेस फॉर मनी) है | यह एप भारत सरकार के पुराने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और यूएसएसडी (अस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) का नया संस्करण है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे ?

भीम एप डाउनलोड कैसे करे (BHIM App Download Process)

BHIM (भीम) एप डाउनलोड करने के लिए आपके पास एक 4G मोबाइल फोन होना चाहिए | आपको अपने 4G मोबाइल में इंटरनेट को ON करना है, इसके बाद आपको प्ले स्टोर में जाना है, आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में आपको BHIM टाइप करना है इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है | अब आपके सामने एप का लोगो बन कर आ जायेगा | आपको उस लोगो पर क्लिक करना है | अब आपके सामने इंस्टाल का विकल्प आएगा आपको उस पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आप भीम एप को डाउनलोड कर सकते है |

ये भी पढ़े: नेट बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भीम एप इस्तेमाल कैसे करे (How To Use Bhim App)

BHIM (भीम) एप इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक बैंक एकाउंट होना चाहिए उस बैंक एकाउंट से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए | उस मोबाइल नंबर का सिम आपके मोबाइल फोन में लगा होना आवश्यक है |

BHIM (भीम) एप इंस्टाल होने के बाद आपको अपने एप को ओपन करना है| आप जैसे ही ओपन करेंगे तो आपसे मोबाइल नंबर और बैंक की जानकारी मांगी जाएगी| यह जानकारी भरने के बाद आपकी जानकारी को ऑनलाइन चेक किया जायेगा| सही पाए जाने पर प्रोसेस आगे बढ़ जाता है| अब आपके सामने SEND , RECEIVE , SCAN & PAY का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको यदि पैसे भेजने है, तो सेंड में जाना होगा, यदि आपको पैसे लेने है तो आपको रिसीव में जाना होगा| आपको दूसरे के एकाउंट की डिटेल न भरनी पड़े इसके लिए आपको SCAN & PAY का विकल्प दिया गया है| इन तीनों ऑप्शन की सहायता से आप पैसे का लेन- देन कर सकते है|

ये भी पढ़े: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) क्या है ?

कस्टमर केयर का नंबर (Customer Care Number)

ट्रांजेक्शन या पैसे के लेन- देन में यदि आपको किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो आपको ऑफिसियल  BHIM एप कस्टमर कंप्लेंट नम्बर 022-4000 9100 पर शिकायत कर सकते है |

टोल फ्री कस्टमर केयर हेल्पलाइन– 14444

Customer Care Email ID – upi.developers@npci.org.in

ये भी पढ़े: वन नेशन वन कार्ड (One Nation One Card) क्या है ?

यहाँ पर हमनें आपको BHIM (भीम) एप के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े:  बैंक में क्लर्क कैसे बने

ये भी पढ़े: SBI Online Account घर बैठे कैसे Open करें

ये भी पढ़े: UAN रजिस्ट्रेशन और UAN एक्टिवेशन कैसे करे

ये भी पढ़े: *99# USSD Banking सर्विस का उपयोग कैसे करे