रेमन मैग्सेसे पुरस्कार क्या है?

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) के विषय में जानकारी

देश या महाद्वीप या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है | इसके लिए देश या संस्था के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है | यह पुरस्कार को एक बड़े समारोह का आयोजन करके प्रदान किया जाता है | इसमें देश या संस्था अपने नियमों के मुताबिक धन राशि और पुरस्कृत चिन्ह प्रदान करता है | इन्हीं प्रसिद्ध पुरस्कारों में से एक रेमन मैग्सेसे पुरस्कार है, इस पेज पर रेमन मैग्सेसे पुरस्कार क्या है, स्थापना, राशि, भारतीय व्यक्ति के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) क्या है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत रत्न पुरस्कार विजेता की सूची (नवीनतम)

ADVERTISEMENT विज्ञापन

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार क्या है (What is Ramon Magsaysay Award)?

फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1957 में “रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड” के ट्रस्टियों के द्वारा किया गया था | इस पुरस्कार का नाम वहाँ पर फिलिपिन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया | रेमन मैग्सेसे ने आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र को बनाने में विशेष योगदान किया था | इसलिए फिलिपिन्स की सरकार ने उनकी यादों को ताजा रखने के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्वीकृति प्रदान की थी | यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मैग्सेसे जयंती पर 31 अगस्त को प्रदान किया जाता है |

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न कब मिला

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की श्रेणियाँ (Award Categories)

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को 6 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है-

ADVERTISEMENT विज्ञापन
  1. शासकीय सेवा
  2. सार्वजनिक सेवा
  3. सामुदायिक नेतृत्व
  4. पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
  5. शांति तथा अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना
  6. उभरता नेतृत्व

ये भी पढ़े: भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल) की सूची

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख भारतीय

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रमुख भारतीय इस प्रकार है-

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय विनोभा भावे (1958) है, इसके बाद प्रमुख चर्चित मदर टेरेसा (1962), जयप्रकाश नारायण (1965), सत्यजीत रे (1967), चंदी प्रसाद भट्ट (1982), अरुण शौरी (1982), किरन बेदी (1994), अरविंद केजरीवाल (2006), पी साईनाथ (2007) है | वर्ष 2019 में यह पुरस्कार पत्रकार रवीश कुमार को प्रदान किया गया |

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की राशि (Amount)

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार में 30000 यूएस डॉलर की धन राशि प्रदान की जाती है |

ये भी पढ़े: भारत के महान व्यक्तित्व की सूची

यहाँ पर हमनें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार क्या है, स्थापना, राशि, भारतीय व्यक्ति के सदस्य देशों के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

ये भी पढ़ें: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

ये भी पढ़े: वैज्ञानिक कैसे बनें ? वैज्ञानिक बननें के उपाय

ये भी पढ़े: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत