एनआरसी डिटेंशन कैंप क्या होता है

एनआरसी डिटेंशन कैंप और रिफ्यूजी से सम्बन्धित जानकारी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) के बाद अब डिटेंशन कैंप की बात होने लगी है | बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है कि यह होता क्या है | यह किसके लिए बनाया गया है | यदि साधारण भाषा में कहा जाए तो यह कैंप एनआरसी से बाहर हुए लोगों के लिए होता है, यानि कि इसका सीधा मतलब, दूसरे देश से आये हुए शरणार्थियों के लिए रहने हेतु बनाये गए स्थान को NRC डिटेंशन कैंप कहते है | यदि आप भी इसके बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते है की एनआरसी डिटेंशन कैंप क्या है और रिफ्यूजी का क्या मतलब होता है, तो यहाँ पर बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एनआरसी (NRC) क्या है?

ये भी पढ़े: भारतीय नागरिकता कैसे प्राप्त करें

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: CAA, CAB Full Form in Hindi

रिफ्यूजी का मतलब

रिफ्यूजी का हिंदी में मतलब शरणार्थी  होता है यानि कि शरण में उपस्थित असहाय, लाचार, निराश्रय तथा रक्षा चाहने वाला या फिर जिसका कोई सहारा न हो, ऐसे व्यक्तियों या उनके समूहों को रिफ्यूजी कहते हैं। इसे इंग्लिश में Refugee लिखा जाता है। इस तरह के व्यक्ति जो किसी कारणवश अपना देश और घर बार छोड़कर दूसरे देश की शरणांगत हो जाते है, वह शरणार्थी या Refugee होते है। अगर भारत में इनकी बात की जाए तो यहाँ पर शरणार्थियों के आने का इतिहास बहुत पुराना है और यहाँ बसे कानूनी और गैरकानूनी शरणार्थियों की जनसँख्या कई विकसित देशों की जनसँख्या से अगर तुलना की जाए तो बहुत अधिक है।

ये भी पढ़ें: एनआरसी (NRC) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विधेयक (बिल) क्या होता है

एनआरसी डिटेंशन कैंप

नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजंस यानि कि एनआरसी (NRC) सूची जितने लोगों को बाहर रखा जायेगा, तथा उन्‍हें अपनी नागरिकता प्रमाणित करने के लिए और भी मौके दिए जायेंगे। परन्तु जिन लोगों को इस सूची से बाहर कर दिया जायेगा, यानि कि जिन्हें विदेशी नागरिक मान लिया जायेगा, उन्हें रखने के लिए जो स्थान बनाये गए है उन्हें एनआरसी डिटेंशन कैंप (सेंटर) कहा जाता है।

अब भारत की बात करे तो यहाँ पर अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को देश से निकालने की प्रक्रिया के तहत उन शरणार्थियों को कहां और किस तरह से रखा जाएगा, इसके लिए डिटेंशन सेंटरों की व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है | लेकिन, इसके लिए कुछ नियम और गाइडलाइन्स (Guidelines) भी बनाई गई है |

ये भी पढ़े: धारा 144 का मतलब क्या है

डिटेंशन सेंटर में दी जाने वाली सुविधाएं

इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं और पुरुषों की निजता को देखते हुए, रहने के लिए अलग – अलग इंतजाम किये जायेंगे | जिसमे लोगों को शौचालय, अस्पताल, रसोई, भोजन क्षेत्र, मनोरंजन क्षेत्र और एक स्कूल जैसी सुविधाएं दी जाती है | इसके अलावा इसमें सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के लिए अलग आवासीय सुविधाएं होती है | जिससे की किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत निवारण किया जा सके | अधिकारी और ग्रेड 4 के कर्मचारियों के लिए भी आवासीय सुविधा दी जाती है। इसमें सुरक्षा बैरक होते है | तथा पानी की व्यवस्था के लिए, लोगो की जनसंख्या के अनुसार पानी की टंकी भी होती है | जिससे लोगों को पानी की भी अच्छी सुविधा दी जाती है | इसके साथ ही बिजली की भी व्यवस्था होती है |

ये भी पढ़े: नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 क्या है

ये भी पढ़े: संविधान संशोधन विधेयक क्या है

ये भी पढ़े: एनआरसी के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज

यहाँ पर हमनें एनआरसी (NRC) डिटेंशन कैंप क्या है और रिफ्यूजी का क्या मतलब होता है इसके बारें में जानकारी दी| यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |

ये भी पढ़े: संविधान किसे कहते है, लिखित संविधान का क्या अर्थ है ?

ये भी पढ़े: जानिये क्या है भारत के नागरिक के मौलिक अधिकार !

ये भी पढ़े: भारत में महिलाओ के अधिकार