ई-समीक्षा पोर्टल क्या है?

ई समीक्षा पोर्टल से सम्बंधित जानकारी (About E Samiksha Portal)

केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं के साथ कई पोर्टल भी लांच किये है| इन सभी पोर्टल को लागू करनें के मुख्य उद्देश्य लोगो तक सही जानकारी के माध्यम से लाभ पहुचाना है| इसी क्रम में केंद्र की मोदी सरकार नें ई समीक्षा पोर्टल वर्ष 2014 में लांच किया था| इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार विभागों के विशिष्ट कार्यों को निर्धारित समय पर करनें  तथा उन कार्यों की प्रगति के बारें में किसी भी समय जानकारी प्राप्त की जा सकेगी|  ई समीक्षा पोर्टल (esamiksha.gov.in) क्या है ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है|

ये भी पढ़े: e paisa Portal क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: विद्यालक्ष्मी पोर्टल क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ई समीक्षा पोर्टल क्या है (E Samiksha Portal Kya Hai)

ई समीक्षा एक ऑनलाइन मानिटरिंग प्रोग्राम है|  इस प्लैटफॉर्म से सरकार को किसी डिपार्टमेंट के अंदर और अलग-अलग डिपार्टमेंट के बीच फाइल के रियल टाइम मूवमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकती है| यदि किसी अधिकारी की तरफ से फाइल क्लीयर किए जाने में देरी हो रही है, तो सरकार सीधे दखल दे सकती है। इसे कैबिनेट सचिवालय ने नैशनल इंफर्मेटिक्स सेंटर अर्थात एनआईसी के टेक्निकल सपोर्ट से तैयार किया है। ई-समीक्षा को शुरू करनें से विभागों में कार्य करनें वाले कर्मचारियों का कार्य के प्रति आकर्षण बाद गया है|

ये भी पढ़े: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) क्या है?

ये भी पढ़े: न्यूनतम आय योजना (NYAY Scheme) क्या है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ई-समीक्षा कैसे काम करता है (How To Work E Samiksha Portal )

उदहारण के रूप में मान लीजिए जैसे कि कोई जॉइंट सेक्रेटरी द्वारा किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की फाइल रोके हुए हैं, और यह प्रोजेक्ट पीएमओ की प्राथमिकता में है। ई-समीक्षा की सहायता से प्रधानमंत्री डिजिटली दखल दे सकते हैं, और उनसे देरी का कारण पूछ सकते हैं। यदि पीएम मामले में दखल देते हैं, तो यह अधिकारी की कंप्यूटर स्क्रीन पर लाल निशान के रूप में दिखेगा। कैबिनेट सेक्रेटरी के दखल देने से भी स्क्रीन पर रेड लाइट दिखेगी। डिपार्टमेंट के सेक्रेटरीज या राज्य सरकारों के चीफ सेक्रेटरीज के हस्तक्षेप करने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर दूसरे रंगों की लाइट दिखेगी।

ये भी पढ़े: यूनिवर्सल बेसिक इनकम (Universal Basic Income) योजना

ये भी पढ़े: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

ई-समीक्षा में वॉर्निंग आनें से पहले अलर्ट्स आते हैं। इसमें जैसे ही कोई काम किसी डिपार्टमेंट को दिया जाता है, तो उसके लिए जिम्मेदार सभी अधिकारियों और उनके टॉप बॉस को ईमेल अलर्ट्स मिलते हैं। प्रत्येक कार्य के लिए एक खास नंबर जेनरेट होता है। इस नंबर की सहायता से किसी प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस को डिजिटल तरीके से ट्रैक किया जा सकता है, साथ ही हर इलेक्ट्रॉनिक फाइल की मूवमेंट को कंप्यूटर पर ट्रैक किया जा सकता है।

ई-समीक्षा में सिर्फ एक क्लिक से बॉस फाइल के मूवमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ कर्मचारियों की कार्यक्षमता के बारे में भी बताता है। ई-समीक्षा के माध्यम से अब तक 400 से अधिक इनिशिएटिव, प्रोजेक्ट्स और ऐक्शन पॉइंट्स ट्रैक किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

ये भी पढ़े: क्या है स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया

ई समीक्षा पोर्टल से लाभ (Benefit Of E Samiksha Portal)

  • कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि
  • किसी भी कार्य में पारदर्शिता
  • कर्मचारियों में कार्य के प्रति जिम्मेदारी की वृद्धि
  • कर्मचारियों में आपस में कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगा
  • प्रोजेक्ट से सम्बंधित बिना किसी अवरोध के आगे बढती रहेंगी
  • किसी भी स्तर पर कार्य रुकनें या फाइल रोकनें पर उससे सम्बंधित अधिकारी की जवाब देना होगा

यहाँ पर हमनें ई समीक्षा पोर्टल के बारें में बताया| यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़े: सूर्य मित्र योजना क्या है

ये भी पढ़े: प्रधान मंत्री को पत्र कैसे लिखे

ये भी पढ़े:प्रधानमंत्री (PM), मुख्यमंत्री (CM), सांसद (MP), विधायक (MLA) का वेतन कितना है