digitizeindia.gov.in डिजिटल इंडिया पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

digitizeindia.gov.in डिजिटल इंडिया पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म की शुरुआत की है, इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी काम- काज को गति प्रदान करना है, इस प्लेटफार्म में कोई भी सरकारी विभाग, प्राइवेट कंपनी या एनजीओ अथवा व्यक्तिगत कोई भी व्यक्ति सम्मिलित हो सकता है | डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म प्रोग्राम उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो फुल टाइम या पार्ट टाइम में इंटरनेट के माध्यम से जॉब करने के इच्छुक है, यदि आप इस योजना से जुड़ना चाहते है, तो इस पेज पर डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े : कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाए, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टिप्स

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: Interesting Facts & Articles in Hindi (बात काम की)

ADVERTISEMENT विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के लिए योग्यता

  • रजिस्ट्रेशन कर्ता भारत का नागरिक अनिवार्य रूप से हो |
  • अभ्यर्थी को कंप्यूटर के विषय में अच्छी जानकारी होनी चाहिए |
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है |
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो |
  • अभ्यर्थी के पास स्मार्ट डिवाइस जैसे कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्टफ़ोन इत्यादि अवश्य हो |
  • डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म पर कार्य करने के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है |

ये भी पढ़े : हिंदी में टाइप कैसे करे

डिजिटल इंडिया प्लेटफार्म कैसे कार्य करता है ?

  • डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म सभी सरकारी विभागों से चित्र के रूप में डाटा को एकत्रित करता है |
  • डिजिटल कंट्रीब्यूटर चित्र में दिए गए डाटा को टाइप करता है |
  • कंप्यूटर प्रोग्राम सभी शब्दों की जाँच करता है, सही प्राप्त होने पर रिवार्ड या अंक प्रदान करता है |
  • कंप्यूटर प्रोग्राम इन शब्दों रूपी डाटा को संबधित विभाग के पास भेज देता है |

ये भी पढ़े : दो कंप्यूटर के बीच फाइल शेयर कैसे करे ?

Income)

आप यदि चित्र में दिए गए शब्दों को सही-सही टाइप करते है, तो आपको एक पॉइंट प्रदान किया जाता है, एक पॉइंट का अर्थ दो पैसा है | अगर आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है, तो आप दो से तीन घंटे में 150 से 200 रूपये आसानी से प्राप्त कर सकते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करे

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://digitizeindia.gov.in/ पर जाना होगा |

  • अब आपको Register Now पर क्लिक करना है |

  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपेन हो जायेगा यहाँ पर आपको इस प्रकार की जानकारी देनी होगी |
  • Account Registration Form
  • Full Name *
  • Gender *
  • Date of Birth
  • Aadhaar Number *
  • User Name *
  • Password
  • Confirm Password
  • Email Address *
  • Mobile Number *
  • By registering I agree to Digitize India Platforms Terms and Conditions
  • Register Now

आप इस प्रकार जानकारी भर कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

ये भी पढ़े: *99# USSD Banking सर्विस का उपयोग कैसे करे

पैसे कैसे प्राप्त करे ?

जब आप के पास रिवार्ड या अंक एकत्रित हो जाये तो आपको इन्हें रिडीम करना होगा | रिडीम करने के उपरांत धन राशि को आप अपने आधार कार्ड लिंक हुए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है | आप इसे डोनेट भी कर सकते है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर और लैपटॉप में फंक्शन कीज (Function keys)का क्या उपयोग होता है

यहाँ पर हमनें आपको डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफार्म के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर एक्सपर्ट(Computer Expert) कैसे बने

ये भी पढ़े: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

ये भी पढ़े: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना