ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) क्या है?

ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) के विषय में जानकारी

विश्व में कई देश है, प्रत्येक देश अपनी सभ्यता संस्कृति और आवश्यकता के अनुसार कानून का निर्माण करते है, जिससे विवादों को सुलझाया जा सके | यह सभी कानून केवल देश की सीमा के अंदर ही मान्य होते है | यदि दो या दो से अधिक देशों के बीच किसी विषय पर विवाद होता है, तो उसको सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन किया गया है | विवाद होने पर एक देश के द्वारा दूसरे देश के विरुद्ध याचिका दायर की जाती है | जिस पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के जजों के द्वारा सुनवाई की जाती है और बहुमत के आधार पर निर्णय दिया जाता है | इस निर्णय के विरुद्ध दोनों देश नहीं जा सकते है | इस पेज पर ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) क्या है, अधिकार, कार्य के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नाटो (NATO) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय क्या है (What is International Court)?

देशों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए जिस संस्था के द्वारा निर्णय प्रदान किया जाता है, उसे अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहा जाता है | अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का प्रधान न्यायिक भाग है | यह संयुक्त राष्ट्र के पांच प्रमुख भागों से एक है | इसकी स्थापना 18 अप्रैल 1946 ई. को की गयी थी | अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में 15 न्यायधीश हैं, जिनका सम्बन्ध अलग- अलग देश से होता है | दो न्यायधीश एक ही देश से नियुक्त नहीं किये जा सकते है | भारतीय जज के रूप में यहां पर दलवीर भंडारी हैं |

ये भी पढ़ें: वीसा (Visa) कैसे मिलता है डॉक्यूमेंट, फीस, ऑनलाइन आवेदन

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का अधिकार (Powers of International Court)

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को अपने अनुसार नियम बनाने का अधिकार प्राप्त है | यह अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय नियमावली,1978 के अनुसार अपने नियम का निर्माण करती है, इसको 29 सितंबर 2005 को संशोधित किया गया था | संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य इसके अधिकार क्षेत्र में आते है, इसके अतिरिक्त अन्य देश भी यहाँ पर न्याय के लिए आवेदन कर सकते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में क्या अंतर है?

कार्य (Work)

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्य कार्य अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के अनुसार दो देशो के विवादों को सुलझाना है | यह पक्षों को सुनता है और उनके कानूनी विवादों पर अपना निर्णय देता है | यह संयुक्त राष्ट्र की इकाइयों के अनुसार अपनी सलाह भी देता है | अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय नीदरलैंड के हेग के शांति पैलेस में है |

ये भी पढ़ें: (Veto power) वीटो पावर क्या है?

यहाँ पर हमनें ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) क्या है, अधिकार, कार्य के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) क्या है ?

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

ये भी पढ़ें: शासन (Governance) और प्रशासन (Administration) में क्या अंतर है?

ये भी पढ़ें: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल की सूची

ये भी पढ़ें: एनआईए (NIA) क्या है?