भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा

भारत के पड़ोसी देश 

भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, भारत की स्थिति  8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य है, भारत के कुल 9 पड़ोसी देश है, इनमें से दो देशों से भारत की केवल समुद्री सीमा मिलती है और तीन देशों के साथ जल सीमा और स्थल सीमा दोनों मिलती है तथा चार देशों के साथ केवल स्थल सीमा मिलती है | भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है तथा भारत और चीन के बीच मैकमहोन रेखा है | यह दोनों रेखाएं भारत से पाकिस्तान और चीन की सीमा रेखा का निर्धारण करती है | इस पेज पर भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा के विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से जानकारी दे रहे है |

पढ़े: विश्व मे कितने देश है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारत के पड़ोसी देश उनकी राजधानी और मुद्रा

क्र०सं० देश मुद्रा राजधानी
1. पाकिस्तान पाकिस्तानी रुपया (PKR) इस्लामाबाद
2. अफगानिस्तान अफगानी (AFN) काबुल
3. चीन रेन्मिन्बी (युआन) (CNY) बीजिंग
4. नेपाल रुपया (एनपीआर) काठमांडु
5. भूटान ङुलत्रुम भारतीय रुपया (बीटीएन आईएनआर) थिम्फू
6. बांग्लादेश टाका (बीडीटी) ढाका
7. म्यांमार क्याट (K) (mmK) नैप्यीदा
8. श्री लंका श्रीलंकाई रुपया (LKR) श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी
9. मालदीव मालदीवियन रूफिया (MVR) माले
10. इंडोनेशिया रुपिये जकार्ता

ये भी पढ़े: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल

पाकिस्तान

यह भारत के पश्चिम में स्थित है, इसकी राजधानी इस्लामाबाद है, पाकिस्तान विश्व का छठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है |

अफगानिस्तान

यह भारत के शीर्ष पर स्थित जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमा से जुड़ा हुआ देश है | यह मध्य एशिया में एक मुस्लिम राष्ट्र है | यह चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ देश है | इसकी राजधानी काबुल है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

श्रीलंका

यह भारत के दक्षिण में स्थित एक द्वीपीय देश है, इसकी राजधानी श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी है | श्रीलंका 4 फरवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ था |

बांग्लादेश

बांग्लादेश की राजधानी ढाका है, इसे पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था, 16 दिसंबर  1971 को यह एक स्वतंत्र देश बना |

ये भी पढ़े: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

म्यांमार

भारत के पूर्व में म्यांमार देश है, म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा है | यहाँ बरमी भाषा बोली जाती है | बौद्ध धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है |

मालदीव

मालदीव भारतीय उपमहाद्वीप में एक द्वीपीय देश है, यह भारत के उत्तर- दक्षिण दिशा में स्थित है, इसकी राजधानी माले है |

भूटान

भूटान पूर्वी हिमालय में स्थित एक छोटा सा देश है, इसकी राजधानी थिम्पू है | आर्थिक दृष्टि से भूटान एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है | यहाँ पर मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है |

ये भी पढ़े: धारा 370 क्या है ?

नेपाल

नेपाल भी पूर्वी हिमालय में स्थित एक देश है, यहां पर विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट स्थित है | नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है | इसकी राजधानी काडमांडू है |

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया विश्व में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है | यह विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसकी राजधानी जकार्ता है |

चीन

चीन भारत का एक पड़ोसी देश है, भारत और चीन के बीच अभी सीमा विवाद चल रहा है, यह विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश है | इसकी राजधानी बीजिंग है | इसकी प्रमुख भाषा मंडारिन (चीनी) है | चीन एक शक्तिशाली और विकासशील देश है |

ये भी पढ़े: क्या है भारत चीन सीमा विवाद ? 

यहाँ पर हमनें आपको भारत के पड़ोसी देश उनकी राजधानी और मुद्रा के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़े: भारत का नक्शा किसने बनाया

ये भी पढ़े: विश्व में विख्यात टॉप 10 यूनिवर्सिटी की सूची

ये भी पढ़े: सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत