(Veto power) वीटो पावर क्या है?

वीटो पावर के बारे में जानकारी (INFORMATION ABOUT VETO POWER)

विश्व में अभी तक दो बार विश्व युद्ध हो चुका है, जिसमें लाखों की संख्या में नरसंहार हुआ है | भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए कई देशों ने मिलकर वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की थी | स्थापना के समय इसके सदस्यों की संख्या 51 थी | वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य है | यहाँ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य है, जिन्हें वीटो पावर दिया गया है | इस पेज पर (Veto power) वीटो पावर क्या है, वीटो पावर फुल फॉर्म, वीटो पावर वाले देश के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ड्रोन कैमरा (Drone Camera) क्या है?

वीटो पावर क्या है (WHAT IS VETO POWER ) ?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जब कोई प्रस्ताव विचार के लिए लाया जाता है, तो स्थायी सदस्य इस पर विचार करते है, यदि इसमें से कोई भी देश उस प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करता है, तो वह प्रस्ताव पास नहीं किया जाता है | इस प्रकार की शक्ति को ही वीटो पावर कहा जाता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Wireless Communication (वायरलेस कम्युनिकेशन) क्या है?

वीटो पावर फुल फॉर्म (VETO POWER FULL FORM)

वीटो लैटिन भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ है ‘मैं निषेध करता हूँ’ वीटो का प्रयोग संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के सदस्यों के द्वारा किया जाता है, वीटों का फुल फॉर्म ‘I forbid’ है |

ये भी पढ़ें: NSG कमांडो कैसे बने?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

वीटो पावर वाले देश (COUNTRIES WITH VETO POWER)

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 स्थायी सदस्य देश है | पहला देश संयुक्त राज्य अमेरिका या यूएस , दूसरा देश इंग्लैण्ड या यूनाइटेड किंगडम, तीसरा देश फ़्रांस, चौथा देश रूस और पांचवा देश चीन है | इन्हें ही वीटों पावर की शक्ति दी गयी है, बिना इनकी सहमति के सुरक्षा परिषद में कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किया जा सकता है |

ये भी पढ़ें: भारत के पास कितनी पनडुब्बी (Submarine) है ?

वीटों का प्रयोग (USE OF VETO)

वीटों का प्रयोग सबसे अधिक सोवियत संघ या रूस के द्वारा किया गया है, इसने वीटों का प्रयोग 120 बार किया है, इसके बाद वीटों का प्रयोग 76 बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा किया गया है | ब्रिटेन ने इसका प्रयोग 32 बार किया है, फ़्रांस ने 18 बार इसका प्रयोग किया | चीन ने सबसे कम 5 बार इसका प्रयोग किया है |

ये भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP ) क्या है?

यहाँ पर हमनें आपको (Veto power) वीटो पावर क्या है, वीटो पावर फुल फॉर्म, वीटो पावर वाले देश के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़ें: स्पेस साइंटिस्ट (Space Scientist) कैसे बने ?

ये भी पढ़ें: फानी तूफ़ान (Cyclone Fani) क्या है

ये भी पढ़ें: डीआरडीओ (DRDO) का फुल फॉर्म

ये भी पढ़ें: भारत के पास कितनी मिसाइल (Missile) है ?