फानी तूफ़ान (Cyclone Fani) क्या है

फानी तूफ़ान से सम्बंधित जानकारी (Information About Cyclone Fani)

चक्रवाती हवाओं के कारण उठने वाली तेज हवाओं के समूह को ही तूफान कहा जाता है| प्रत्येक तूफान के लिए एक नाम निर्धारित किया जाता है, जिससे उसका उच्चारण और सम्बोधन करने में आसानी किया जा सके | बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हवाओं के लिए बांग्लादेश ने फानी शब्द का प्रयोग किया, जिससे इस तूफान का नाम फानी पड़ गया| फानी तूफ़ान क्या है, और यह किस प्रकार से लोगों को नुकसान पहुंचाता है व तूफान के बाद क्या प्रभाव पड़ता है ? इसके विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है|

ये भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा

ADVERTISEMENT विज्ञापन

फानी तूफ़ान (Cyclone Fani ) क्या है

बंगाल की खाड़ी में तेज चक्रवाती हवाओं के समूह को फानी तूफ़ान कहा गया है | फानी शब्द बांग्ला भाषा का शब्द है इसका शाब्दिक अर्थ ‘सांप का फन’ है | जल क्षेत्र में उत्पन्न हुई तेज हवाओं का स्थल की तरफ बढ़ने पर यह एक विकराल तूफान का रूप धारण कर लेती है इस समय इसके मार्ग में आने वाले सभी जीव- जंतु और वस्तुएँ नष्ट हो जाती है, जिससे भारी संख्या में जन- धन की हानि होती है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है ?

कैसे पहुँचता है लोगों को नुकसान (Harmful For People)

तेज हवाओं के कारण मार्ग में पड़ने वाले पेड़, घर और अन्य वस्तुएँ अपनी जगह से उखड़ जाती है तेज हवाओं के साथ पानी की तेज धाराएं भी होती है जोकि बहुत से घर और रास्तों को नष्ट करते हुए चलती है और जिससे बड़ी संख्या में जान और माल का नुकसान होता है, इसके बाद जब यह तेज धाराएं वापस जाती है, तो अपने साथ नष्ट हुई चीजों का मलबा भी बहा कर ले जाती है, जिससे बची हुई वस्तुओं का भी नुकसान हो जाता है | तेज तूफान के कारण रोड पूरी तरह से नष्ट हो जाती है, और जनजीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो जाता है |

ये भी पढ़ें: विश्व मे कितने देश है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

तूफान का असर (Impresson Of Fani)

तूफान के कारण उस क्षेत्र में बहुत ही अधिक मात्रा में जन- धन की हानि होती है| यदि पहले से सुरक्षा व्यवस्था नहीं अपनायी जाती है, तो इसमें काफी लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है | इस तूफान के कारण बहुत ही परिवार बिखर जाते है, उनकी जिंदगी भर की कमाई से बनाया गया घर टूट जाता है, अनेको लोग अपनें घरो में ही दब कर काल के गाल में समा जाते है | इससे बचने के लिए सरकार उस क्षेत्र के सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाती है, जिससे लोगों को बचाया जा सके |

ये भी पढ़े: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल

ये भी पढ़े: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

यहाँ पर हमनें आपको फानी तूफ़ान के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारत का नक्शा किसने बनाया

ये भी पढ़े: वैज्ञानिक कैसे बनें ? वैज्ञानिक बननें के उपाय

ये भी पढ़ें: माउन्ट आबू में घूमने लायक सबसे खूबसरत जगहें

ये भी पढ़े: भारत के प्रमुख शोध-संस्थान (India’s Major Research Institute)