swayam.gov.in स्वयं पोर्टल (Swayam Portal) पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे

स्वयं पोर्टल (Swayam Portal) पर रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार ने शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए स्वयं पोर्टल लांच किया है, इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक हिस्से में शिक्षा को पहुँचाना है तथा शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है | इस पोर्टल के माध्यम से उन बच्चों को भी शिक्षा दी जा सकती है, जहाँ स्कूल और शिक्षक उपलब्ध नहीं है | सरकार ने शिक्षा को सरल-सुलभ तरीके से सभी भारतीयों तक पहुंचाने के लिए इस पोर्टल का प्रयोग किया है, इसके माध्यम से धन के आभाव में जो छात्र स्टडी मैटेरियल खरीदने में सक्षम नहीं रहते है, वह भी इसके माध्यम से अपने विषय का गहन अध्ययन कर सकते है | इस पेज पर स्वयं पोर्टल (Swayam Portal) पर रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करने के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: udyogaadhaar.gov.in उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

स्वयं पोर्टल (Swayam Portal) की शुरुआत

जुलाई 2017 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वयं पोर्टल को लांच किया | इस पोर्टल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अधीन रखा गया है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन (Registration)

स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.swayamprabha.gov.in/ पर जाना होगा | यहाँ पर आपको इस प्रकार का होम पेज दिखाई देगा, इस पेज पर ऊपर दाहिनी ओर Registration का विकल्प दिया रहता है, आपको उस पर क्लिक करना है |

ये भी पढ़े: digitizeindia.gov.in डिजिटल इंडिया पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ADVERTISEMENT विज्ञापन

  • आप जैसे ही रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे आपके सामने इस प्रकार की विंडो खुल जाएगी यहाँ पर बताये गए निर्देशों को आप ध्यान से पढ़ सकते है, इसके बाद आपको Close पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको इस प्रकार की जानकारी देनी होगी-
  • Email ID
  • Contact Number
  • Password
  • Select Category
  • Captcha
  • code
  • यह इनफार्मेशन भरने के बाद आपको Sign Up पर क्लिक करना है, इस प्रकार आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

ये भी पढ़े: IRCTC Agent Kaise Bane, रजिस्ट्रेशन कैसे कराए

  • अब आपने रजिस्ट्रेशन में जिस भी Email ID को दिया उसके वेरिफाई करने के लिए उस पर एक Verification Code भेजा जायेगा आपको उस ईमेल आईडी को ओपन करके उस कोड को देख कर निर्धारित स्थान पर डालना होगा |

ये भी पढ़े: Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) कैसे बने, रजिस्ट्रेशन

  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी
  • अब आपके सामने प्रोफाइल अपडेट का विकल्प आएगा यहाँ पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को सही- सही भरना है | अंतिम में आपको security question और security answer सेलेक्ट करना है, इसका प्रयोग उस समय पर होगा जब आप अपना पासवर्ड भूल जाते है | सभी दी गयी जानकारी को एक बार पुन: चेक करने के बाद आपको Save & Continue पर क्लिक करना है

ये भी पढ़े: आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करे

  • अब आपके सामने Swayam Agreement फॉर्म ओपन हो जायेगा इसमें आपके लिए नियम व शर्तें होती है, आप इसको विस्तार पूर्वक पढ़ सकते है, इसके बाद आपको I AGREE पर क्लिक करना है |