Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) कैसे बने, रजिस्ट्रेशन

Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) कैसे बने 

आज के समय में सभी शिक्षित युवा को रोजागर प्राप्त करना अत्यंत कठिन है, क्योंकि प्रतिस्पर्धा निरंतर बढती जा रही है | रोजगार प्राप्त करनें हेतु अभ्यर्थियों अनेक प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होता है, परन्तु सभी को नौकरी प्राप्त नहीं होती है, इसलिए यदि आपको जॉब नहीं मिलती है, तो आप स्वयं का व्यवसाय भी कर सकते है | इन्हीं व्यवसायों में Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) अत्यधिक पसंद किया जाने वाला व्यवसाय है, इसकी सहायता से आप अच्छे धन का उपार्जन कर सकते है | यदि आप एक सफल प्रॉपर्टी डीलर बनना चाहते है, तो इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़े: बिजनेस की शुरुआत कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) क्या है ?

एक प्रॉपर्टी डीलर भूमि, दुकान या फ्लैट बेचने या खरीदवाने में सहायता प्रदान करता है, जिसके लिए उसे कमीशन प्राप्त होता है | प्रॉपर्टी डीलर को भूमि खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों की ओर से कमीशन प्राप्त होता है, इस प्रकार से वह अच्छा धन प्राप्त कर सकता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) कैसे बने

प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आपको जमीन के विषय में सही से जानकारी होनी चाहिए | इसके लिए आपको पहले किसी प्रॉपर्टी डीलर के अधीन कुछ समय तक कार्य करना होगा जिससे आपको इस क्षेत्र के विषय में मूल जानकारी हो जाएगी | आज के समय में जमीन से सम्बंधित कई प्रकार से विवाद होते है, यदि आप को सही जानकारी नहीं होगी तो आप इस क्षेत्र में धोखा प्राप्त करेंगे | इसलिए यदि आप किसी प्रॉपर्टी डीलर के अंडर में कुछ समय तक कार्य कर लेंगे तो आपको रजिस्ट्री, खतौनी, भूमि के प्रकार के विषय में अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाएगी | इसके बाद आप स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते है |

ये भी पढ़े: मार्केट रिसर्च के क्षेत्र में बेहतर करियर की संभावनाए

Property Dealer (प्रॉपर्टी डीलर) के लिए रजिस्ट्रेशन

कुछ समय पहले भारत में प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती थी | परन्तु इस क्षेत्र में बढ़ती धोखबाजी के कारण सरकार ने प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए रेरा के पास रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया है | अब आप इस व्यवसाय में आने के लिए पहले रेरा के पास रजिस्ट्रेशन करना होगा |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: विज्ञापन के क्षेत्र में करियर कैसे बनाये

  • रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप रेरा ऑफिस से आवेदन पत्र को प्राप्त कर सकते है, जिसमे मांगी गयी जानकारी को आपको सही-सही देनी होगी | आप रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा भी कर सकते है | इसके लिए आपको विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा वहां पर आपको प्रॉपर्टी डीलर रजिस्ट्रेशन का विकल्प प्राप्त होगा |
  • रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र आ जायेगा आपको उसमे सही जानकारी देनी होगी और अपनी आईडी की जानकारी भी देनी होगी |
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आपको इसकी फीस ऑनलाइन भरना होगा यह फीस पहले 25 हजार रूपये थी | परन्तु सरकार द्वारा इसमें संशोधन करके यह फीस 2 हजार कर दी गयी है |
  • पहले रिनुवल कराने के लिए 5 हजार रूपये का भुगतान करना होता था वर्तमान समय में यह फीस 2 हजार तय की गयी है |
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद फीस भुगतान कर दे इसके बाद आपको एक ट्रांजेक्शन आईडी प्रदान कर दी जाएगी |
  • यदि आपका आवेदन सही से भरा होगा तो कुछ समय के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान कर दिया जायेगा | इस अभिलेख का आप प्रिंट भी प्राप्त कर सकते है |
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप प्रॉपर्टी डीलर का कार्य कर सकते है |

ये भी पढ़े: प्लांट पैथोलॉजी में करियर कैसे बनाये

यहाँ पर हमनें आपको प्रॉपर्टी डीलर के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: फूड टेक्नोलॉजी में कॅरियर कैसे बनाये

ये भी पढ़े: स्नो एक्सपर्ट में कॅरियर कैसे बनाये

ये भी पढ़े: अकाउंटिंग और ऑडिटिंग फील्ड में करियर कैसे बनाये