आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करे

आयुष्मान भारत योजना 

भारत सरकार ने देश के 10 करोड़ बीपीएल परिवार को स्वास्थ्य बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना का निर्माण किया है, इसके अंतर्गत 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज प्रदान किया गया है, यह किसी भी गरीब परिवार के लिए बहुत ही बड़ी सहायता है | इस योजना से पैसों की कमी से होने वाली मृत्यु दर में कमी होने की आशा व्यक्त की जा रही है | इस योजना के अंतर्गत कैशलेस की व्यवस्था की गयी है, जिससे उपचार के समय होने वाली धन की कमी को पूर्ण रूप से रोकने का प्रयास किया गया | यह योजना सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालो में लागू की गयी है | आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ? इसके विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से जानकारी दे दे रहे है |

ये भी पढ़े: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

ADVERTISEMENT विज्ञापन

1.इस योजना में भाग लेने के लिए भारत सरकार ने अपनी वेबसाइट https://www.abnhpm.gov.in/ को लांच किया है |

2.इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Am I Eligible का ऑप्शन मिलेगा आपको वहाँ पर क्लिक करना है |

3.आप जैसे ही इस पेज पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा | इसमें आपको मोबाइल नंबर डालने के लिए कहा जायेगा

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: क्या है स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया

4.इसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को डालना है, अब आपको Generate OTP पर क्लिक करना है |

5.Generate OTP पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर छ: अंकों का एक कोड आएगा आप इसे निर्धारित स्थान पर डालना है और सबमिट पर क्लिक करना है |

6.अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा | यहां पर आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है | इसके नीचे आपको Category का ऑप्शन दिया रहेगा | इसमें आपको कई विकल्प दिए रहेंगे आप जिस भी Category से सम्बंधित हो आप उसे चुने |

ये भी पढ़े: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

7.Category सेलेक्ट करने के बाद आपको उससे सम्बंधित डिटेल भरनी होगी |

8.अब आपको Search पर क्लिक करना है, यदि आप इस योजना के लाभार्थी होंगे, तो आपकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी |

नोट- आपका नाम लाभार्थी सूची में है, कि नहीं इसकी जानकारी आप टोल फ्री नंबर 14555 से भी प्राप्त कर सकते है | आप इसकी जानकारी नजदीकी पंचायत घर से भी प्राप्त कर सकते है |

ये भी पढ़े: क्या है कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) ?

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता

आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना की पात्रता SECC आंकड़ों पर आधारित है, यह सम्पूर्ण देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर लागू होती है, इस योजना में लाभार्थी परिवारों  की संख्या 10.74 करोड़ है, इसमें ग्रामीण परिवार और शहरी क्षेत्रों के कामगारों के परिवारों को सम्मिलित किया गया है |

भविष्य में योजना के नियमों में संशोधन किया जाता है, तो SECC डाटा से किसी भी समुदाय को जोड़ा या हटाया जा सकता है |

ये भी पढ़े: क्या है Unified Payment Interface

यहाँ पर हमनें आपको आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: पशुपालन लोन कैसे ले जाने पूरी जानकारी 

ये भी पढ़े: केंद्र सरकार (Central Government) क्या है

ये भी पढ़े: पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की अपडेटेड सम्पूर्ण लिस्ट