क्या है Unified Payment Interface

Unified Payment Interface क्या है  

भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए एक नए प्लेट फॉर्म का निर्माण किया है , जिसे यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) कहा जाता है, इसके माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट से सीधे किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकते है, इसके लिए कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ता, क्या है Unified Payment Interface ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: SBI Online Account घर बैठे कैसे Open करें

 यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस)

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) की शुरुआत की गयी, यह ऑनलाइन पेमेंट करने का नया तरीका है, इसे 11 April 2016 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया, यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर जिसको एप्स के रूप में प्रयोग किया जाता है, इसका प्रयोग आसानी से स्मार्टफोन के माध्यम से किया जाता है, इसके द्वारा आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे को भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है, आप यूपीआई एप्स की वर्चुअल आईडी या बैंक की पूरी डिटेल भर कर भी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और खाता धारक का नाम भर कर भी पैसे का लेन-देन कर सकते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

यूपीआई एप्स का प्रयोग

इसका प्रयोग आप इस प्रकार की ऑनलाइन सर्विस को प्राप्त करने के लिए कर सकते है |

1.मनी  ट्रांसफर  |

2.रिसीव  मनी |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

3.बिल  पेमेंट्स |

4.ऑनलाइन  शॉपिंग  पेमेंट्स |

5.हाउस  रेंट  पेमेंट्स |

6.अन्य  टाइप्स  ऑफ़ ऑनलाइन पेमेंट्स इत्यादि |

आप अपने स्मार्टफोन में यूपीआई एप्स के द्वारा इन सभी सर्विस का प्रयोग कर सकते है |

यूपीआई एप्स की वर्चुअल आईडी

यह एक प्रकार की यूनिक आई डी होती है, इसी आई डी के माध्यम से आपके सारे ट्रांजेक्शन किये जाते है, इसके बिना आप कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते है, जैसे- 987xxxxxxx@upi |

ये भी पढ़े: *99# USSD Banking सर्विस का उपयोग कैसे करे

यूपीआई एप्स से जुड़े हुए बैंक की लिस्ट

बैंक की लिस्ट इस प्रकार से है |

1.Andhra Bank |

2.Axix bank |

3.Bank of Maharashtra |

4.Canara bank |

5.Catholic Syrian Bank |

6.DCB Bank |

7.Karnataka Bank |

8.Union Bank of India |

9.United Bank of India |

10.Vijaya Bank |

11.Punjab National Bank |

यूपीआई एप्स में रजिस्टर्ड करने का तरीका

1.आप इसके एप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

2.आपके फ़ोन में वही मोबाइल नंबर होना चाहिए जो बैंक में लिंक हो |

3.आप एप्स को जैसे ही ओपन करेंगे आपको क्रिएट प्रोफाइल का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करने पर आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी |

4.इसके बाद आपको “ADD ACCOUNT” का विकल्प दिखाई देगा जिसको क्लिक करने के बाद आप अपनी बैंक को ऐड कर सकते है |

5.अब आपके सामने  Create virtual id  का विकल्प दिखाई देगा, आप मेन मैन्यू में जाये और एक unique/virtual id बना ले।

6.अब आपको SET PIN/ M-पिन का विकल्प दिखाई देगा, इसको आप क्लिक करे और पिन को सेट कर ले,  M-PIN generate करने के लिए आपका डेबिट कार्ड की जानकारी देनी होगी, PIN generate होते ही आपके मोबाइल  पर “PIN Created Successfully” का एसएमएस प्राप्त होगा |

7.अब आप किसी भी बैंक के खाते में ट्रांजेक्शन कर सकते है |

यहाँ पर हमनें आपको क्या है Unified Payment Interface के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: UAN रजिस्ट्रेशन और UAN एक्टिवेशन कैसे करे