RTO Officer Kaise Bane, सैलरी, योग्यता, कार्य, Rank

RTO Officer Kaise Bane

किसी भी नौकरी को प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी के पास उससे सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए | जिससे वह अच्छी तैयारी कर सके और कम समय में रोजगार प्राप्त कर सके | अधिकांश अभ्यर्थी आरटीओ के पद पर नौकरी करने के इच्छुक है, परन्तु सही मार्गदर्शन के आभाव में वह इस पद को प्राप्त नहीं कर पाते है | आरटीओ ऑफिसर कैसे बने , वेतन, योग्यता, कार्य, रैंक से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: इनकम टैक्स (Income Tax) ऑफिसर कैसे बने

आरटीओ क्या है ?

भारत में केंद्र सरकार के अधीन परिवहन निगम संगठन का निर्माण किया गया है, जिसे प्रशासन की दृष्टि से कई क्षेत्रीय कार्यालयों में विभाजित किया गया है | क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत प्रत्येक जिले में आरटीओं ऑफिस का गठन किया गया है, जो उस जिले में वाहनों का पंजीकरण से सम्बंधित पूरी जानकारी रखता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

आरटीओ ऑफिसर कैसे बने

आरटीओ ऑफिसर पद के लिए सीधा चयन नहीं किया जाता है, इसके लिए आपको सबसे पहले एआरटीओं या आईएमवी के पद पर चयन होना पड़ता है, इसके कुछ वर्षों के उपरांत प्रोन्नति द्वारा आरटीओ के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाती है |

ये भी पढ़े: सीबीआई ऑफिसर कैसे बने

आरटीओ का वेतन

आरटीओ का वेतन रु.15600 से 55000 रूपए प्रतिमाह है, इसका ग्रेड पे 4200/- है | प्रत्येक वेतन राज्य के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

एआरटीओं या आईएमवी पद के लिए चयन प्रक्रिया

एआरटीओं या आईएमवी पद की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है |

ये भी पढ़े: IRS (Indian Revenue Service) Officer कैसे बने

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा  में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाते है, यह परीक्षा 2 घंटे की होती है, जिसमे 200 प्रश्नों को हल करना होता है |

फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा के उपरांत उत्तीर्ण अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट लिया जाता है, इसमें उत्तीर्ण होने के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है |

ये भी पढ़े:  PCS कैसे बने

साक्षात्कार

साक्षात्कार विभाग द्वारा गठित समिति के समक्ष देना होता है, जिसमे व्यक्ति की मानसिक जाँच की जाती है | यदि अभ्यर्थी इसमें उत्तीर्ण हो जाता है, तो उसका चयन कर दिया जाता है |

आरटीओ ऑफिसर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

इसके लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं की परीक्षा है, उच्च पद प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी को स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है | शैक्षिक योग्यता में सरकार के निर्देशानुसार परिवर्तन होता रहता है, इसलिए आवेदन करने से पूर्व जारी अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करे |

ये भी पढ़े:  समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करे 

आरटीओ के कार्य

जब हमे किसी नया वाहन खरीदने की आवश्यकता होती है, तो खरीदने के पश्चात हमे कुछ वाहन के डॉक्यूमेंट बनवाने होते है, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन टेस्ट, इंश्योरेंस इत्यादि यह सभी डॉक्युमेंट आरटीओं द्वारा जाँच के उपरांत जारी किये जाते है |

ड्राइविंग लाइसेंस

यह वाहन चलाने का एक स्वीकृति पत्र है, जिसे आरटीओं ऑफिस के द्वारा सम्बंधित व्यक्ति को एक निर्धारित समय के लिए प्रदान किया जाता है, इसके लिए उस व्यक्ति को कई परीक्षणों में उत्तीर्ण होना पड़ता है |

ये भी पढ़े:  IPS Officer कैसे बने

व्हीकल रजिस्ट्रेशन

वाहन खरीदने के पश्चात वाहन का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है, जिसके पश्चात वाहन को एक नंबर प्रदान किया जाता है, उस नंबर को सम्बंधित व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड किया जाता है, जिससे विषम परिस्थितियों में वाहन के मालिक का पता लगाया जा सके |

पॉल्यूशन टेस्ट

वाहन का निर्धारित समय के बाद प्रदूषण की जाँच की जाती है, जिससे वाहन द्वारा पर्यावरण के नुकसान का स्तर पता किया जा सके | प्रदूषण अधिक होने पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया जाता है |

इंश्योरेंस

नया वाहन खरीदने के पश्चात वाहन का बीमा कराया जाता है, जिससे किसी दुर्घटना पर वाहन की क्षतिपूर्ति की जा सके |

ये भी पढ़े: SDM Officer कैसे बने

आरटीओ की रैंक

आरटीओ ऑफिसर ग्रेड बी का अधिकारी होता है, यह एक उच्च अधिकारी होता है, जिसे अपने क्षेत्र के वाहन की जाँच करने और वाहन से सम्बंधित डॉक्यूमेंट की जाँच करने का अधिकार प्राप्त होता है |

यहाँ पर हमनें आपको आरटीओ ऑफिसर बननें के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़े:  IPS Officer बनने के लिए क्या करे ?

ये भी पढ़े:  भारतीय तट रक्षक कैसे बने यहाँ से जाने 

ये भी पढ़े: रॉ एजेंट कैसे बने यहाँ से जाने