ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) ऑनलाइन अप्लाई और चेक कैसे करें

किसी भी प्रकार के वाहन को चलाने के लिए हमें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के यदि आप वाहन चलाते हैं तो ये कानून का उल्लघंन माना जाता है। 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद कोई भी व्यक्ति लाइसेंस बनवा सकता है और इसी के साथ उसे वाहन चलाने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। लाइसेंस एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होता है जो हमारे पहचान पत्र के तौर पर भी बहुत काम आता है। 

डिजिटल युग में भारत सरकार ने ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा प्रदान की है। इससे आप घर बैठे-बैठे ही इंटरनेट की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बहुत समय खर्च होता था। क्योंकि इसके लिए हमें आरटीओ के चक्कर काटने पड़ते थे या किसी एजेंट को पैसे देकर ये काम करवाया जाता था, इसमें समय और धन दोनों खर्च करने पड़ते थे। 

लेकिन अब इस प्रक्रिया को आप स्वयं घर बैठे कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन किस प्रकार एप्लाई किया जाता है इस बात की जानकारी स्टेप बाई स्टेप दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं कि इसके लिए आपको किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र / दसवीं की मार्कशीट/ पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। जिसका लिंक है – https://parivahan.gov.in/parivahan/ 
  • जैसे ही ये वेबसाइट ओपन हो जाती है आपको यहां कई सारे ऑप्शन देखने को मिलते हैं। आपको इनमें से Online Services के ऑप्शन पर जाना है और इसमें आपके सामने एक सूची खुल जाएगी जिसमें से आपको दूसरा ऑप्शन Driving License Related Service पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने नई स्क्रीन खुल जाएगी जहां आपको अपने राज्य के बारे में पूछा जाएगा। यहां आप अपना राज्य सिलेक्ट कर के Continue करें।
  • इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे यहां आपको सबसे पहले ऑप्शन Apply For Learners License पर क्लिक कर देना है।
  • अगली स्क्रीन पर आपको 7 स्टेप्स के बारे में बताया जाएगा जो कि आपको ऑनलाइन लाइसेंस के लिए एप्लाई करते समय फॉलो करने हैं। आपको यहां Continue बटन पर क्लिक कर के आगे बढ़ना है।
  • अगली स्क्रीन पर आपको अपनी Category चुननी है, जैसे General, Ex Servicemen, Handicapped आदि। इसके बाद SUBMIT बटन पर क्लिक कर दें।
  • अगली स्क्रीन पर आपको दो ऑप्शन मिलेंगे – Via Aadhar Authentication और Without Aadhar Authentication । यदि आप दूसरा ऑप्शन चुनते हैं तो आपको इसके बाद आरटीओ भी जाना होगा। चूंकि हम यहां ऑनलाइन एप्लाई कर रहे हैं इसलिए हम पहला ऑप्शन चुनेंगे और आगे बढ़ेंगे। 
  • अगली स्क्रीन पर एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे आधार संख्या पूछी जाएगी। जैसे ही आप आधार नंबर दर्ज करते हैं आपके आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको ओटीपी दर्ज कर Authenticate बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अगली स्क्रीन पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा ये फॉर्म स्वयं भरा हुआ होगा क्योंकि पोर्टल आपके आधार कार्ड से सभी विवरण ले लेता है। आपको यहां Proceed बटन पर क्लिक करना है।
  • अगली स्क्रीन पर एक Dialog Box आ जाएगा जिसे आपको OK कर देना है। यहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा इसमें आपसे पूछे गए विवरणों को दर्ज कर देंगे। 
  • यहां पर आपको अपने लाइसेंस के प्रकार को भी सिलेक्ट करना होता है। जैसे कि आप गियर वाली मोटर साईकिल का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं या कार का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं या दोनों का बनवाना चाहते हैं या फिर अन्य किसी भारी वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। 
  • यहां आपको दो ऑप्शन और दिए जाएंगे जिसमें से पहला है यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस पहले रद्द हुआ है या नहीं। यदि नहीं हुआ तो ऐसे ही छोड़ देंगे अन्यथा YES पर क्लिक कर देंगे। यदि आपने ड्राइविंग स्कूल से ट्रेनिंग ली है तो YES पर क्लिक करेंगे अन्यथा ऐसे ही छोड़ देंगे।
  • इसके बाद आपको पीले रंगे का एक बॉक्स दिखाई देगा। यह Self Declaration Form का बटन है जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा। इसमें आपसे आपकी फिटनेस और स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाएगा। आपको इसके हां या ना में ही जवाब देने हैं। इसके लिए आप YES or NO पर टिक कर सकते हैं और SUBMIT कर सकते हैं।
  • सबमिट करने पर आपसे पूछा जाएगा कि सभी विवरण सही है? यहां आप एक बार विवरणों को जांच ले क्योंकि एक बार OK बटन पर क्लिक करने के बाद आप विवरणों में दुबारा बदलाव नहीं कर पाएंगे। यदि सबकुछ सही है तो OK बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएं।
  • OK बटन पर क्लिक करते ही आपकी एप्लिकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो गई है। यहां आपको एक Application Number मिल जाएगा ये आपको लिख कर रख लेना है। और इसके बाद Next बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद हमें अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें हमें Application Number और Date of Birth डालनी है और SUBMIT बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां आपको दो दस्तावेज अपलोड करने होंगे पहला आपकी जन्मतिथि को बताने वाला Age Proof डाक्यूमेंट दूसरा Address Proof 
  • Age Proof  के लिए आप अपनी मार्कशीट, पैन कार्ड या आधार कार्ड की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे ही फाइल का टाइप JPEG या PDFGमें होना चाहिए और यह 500 KB से ज्यादा का नहीं होना चाहिए। 
  • आपको Address Proof भी इसी तरह अपलोड कर देना है और Confirm बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अगली स्टेप में आपको Photo और Signature अपलोड करना है। यदि आपने आधार कार्ड अपलोड किया था तो आपको फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। सिग्नेचर अपलोड करने के लिए आपको सिग्नेचर का फोटो खींचकर अपलोड कर देना है। अब Upload and View Files पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको Save Photo Signature Image File पर क्लिक करना और उसके बाद Next पर क्लिक कर देना है। 
  • अगली स्टेप में आपको फीस पेमेंट का प्रोसेस करना है। Fee Payment ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Proceed पर क्लिक कर देना है। 
  • अगली स्क्रीन पर आपको आपने लर्निंग लाइसेंस का चार्ज और LL TEST के चार्ज की जानकारी दी जाएगी। आप यहां से इसका पेमेंट कर सकते हैं इसके लिए आपको पेमेंट गेटेव को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद Captcha code भर के Pay Now पर क्लिक करना होगा। 
  • अगली स्क्रीन पर आपको बैंक संबंधी विवरण दिखेंगे यहां आपको Terms and conditions पर क्लिक करके Proceed Payment पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप पेमेंट गेटवे पर आ जाएंगे और यहां अपनी सुविधानुसार इंटरनेट बैकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से भुगतान कर सकते हैं।
  • पेमेंट पूरा हो जाने पर आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी। आपको यहां Click Here to Print Receipt का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप पेमेंट की रसीद Captcha Code डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस रसीद को आपको संभाल कर PDF के रूप में अपने फोन में सेव कर लेना है। अब आपको आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। इस प्रकार आप अपने लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है, इसके लिए आपको https://parivahan.gov.in/sarathiservicecov5/applViewStatus.do इस लिंक पर है यहां पर आपको अपना Application Number और Date of Birth  दर्ज करना है। इसके बाद आपको SUBMIT पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप अपने एप्लिकेशन का स्टेटस जांच सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हमने आपको घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें इस बारे में बताया है। आप हमारे द्वारा बताई गई स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया को अपना कर अपने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न उठ रहा है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

यदि आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या किसी अन्य टॉपिक की जानकारी लेना चाहते हैं तो भी आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपके सुझाव हमारे लिए अनमोल हैं हम इन पर जरूर विचार करेंगे।

ये भी पढ़े: ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई कैसे करे 

ये भी पढ़े: आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: जमीन या घर की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे कराये