राम नाथ कोविंद की जीवनी

राम नाथ कोविंद 

श्री रामनाथ कोविंद भारत के 14 वें राष्ट्रपति है | उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में इनका निवास स्थान है | यह भारत के प्रतिभा संपन्न व्यक्ति है | इन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ 25 जुलाई 2017 को ली थी | यह पेशे से वकील है, तथा इन्होंने भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है | यह दो बार राज्य सभा के सदस्य रह चुके है,  इस पेज पर आपको कोविंद जी के जीवन से सम्बंधित महतवपूर्ण जानकारी दे रहे है |

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानन्द का शिकागो में दिया गया पूरा भाषण

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बेहद खास और बड़ी बाते

जीवनी

श्री रामनाथ कोविंद जी की जीवनी यह  जीवनी या बायोग्राफी इस प्रकार है-

जन्म स्थान 

भारत के 14 वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी का जन्म 01 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) की तहसील डेरापुर के एक छोटे से गाँव परौंख में हुआ था |

ये भी पढ़े: एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम

जाति

रामनाथ जी उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति कोरी (कोली) से सम्बंधित है | यह जाति गुजरात राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग और उड़ीसा राज्य में अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित की गयी है | इनके पिता जी का नाम मैकूलाल तथा माता का नाम कलावती था |

शिक्षा

रामनाथ कोविन्द जी की प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर ब्लाक के ग्राम खानपुर परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई थी | इसके बाद इंटरमीडिएट बीएनएसडी इंटरमीडिएट कॉलेज कानपुर नगर में हुई | इन्होंने उच्च शिक्षा छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से प्राप्त की थी | यहाँ से इन्होंने बीकॉम और एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी |

ये भी पढ़े: महात्मा गांधी की जीवनी

विवाह

रामनाथ कोविन्द जी का विवाह 30 मई 1974 को सविता कोविंद से हुई थी,  इनके एक पुत्र और पुत्री है | पुत्र का नाम प्रशांत तथा पुत्री का नाम स्वाति है |

करियर

एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह दिल्ली चले गए, वहां पर उन्होंने आईएएस की तैयारी की और परीक्षा में प्रतिभाग लिया | इन्होंने यह परीक्षा तीसरे प्रयास में उत्तीर्ण कर ली, परन्तु इनका चयन आईएएस के पद पर नहीं हुआ, तब इन्होंने नौकरी न करने का निर्णय किया और अपनी वकालत में अभ्यास करना उचित समझा | इन्होंने वकालत का अभ्यास दिल्ली हाईकोर्ट में किया वहां पर कुछ दिन तक वह केंद्र सरकार के वकील रहे, इनका कार्यकाल वर्ष 1977 से 1979 तक था | इसके पश्चात वर्ष 1980 से 1993 तक केंद्र सरकार की स्टैंडिंग कौंसिल की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यास किया |

सम्बंधित लेख (Related Links)

सांसद

वर्ष 1994 में इनकों उत्तर प्रदेश राज्य से सांसद के रूप में चुना गया | यह लगातार दो बार 1994 से 2006 तक उत्तर प्रदेश से सांसद चुने गए | इन्हें बिहार के राज्यपाल के रूप में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था |

राष्ट्रपति

रामनाथ कोविन्द जी को भारतीय जनता पार्टी ने 19 जून 2017 को भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया | 25 जुलाई 2017 को इन्होनें भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की |

पहली विदेश यात्रा

राष्ट्रपति बनने के बाद इनकी पहली विदेश यात्रा जिबूती और इथियोपिया देश की थी | यह दोनों अफ्रीकी देश है | इन्होंने वहां पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये | जिबूती में इनका स्वागत वहां के प्रधानमंत्री कामिल मोहम्मद ने किया था |

ये भी पढ़े: डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम की बायोग्राफी

यहाँ पर हमनें आपको श्री रामनाथ कोविंद के विषय में जानकारी  दी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: लाल बहादुर शास्त्री की मौत का सच

ये भी पढ़े: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा के संबंध में क्या महान विचार थे ?

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)