NDA क्या है

NDA का फुल फॉर्म क्या है

भारत की सेना में सम्मिलित होने के लिए आपको NDA की परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है | NDA की सहायता से आप जल सेना, थल सेना, वायु सेना किसी में भी सम्मिलित हो सकते है | NDA विश्व की पहली त्रिकोणीय सेवा अकादमी है | इसे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के नाम से जाना है | NDA की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है | NDA क्या है NDA का फुल फॉर्म क्या है ? इस पेज पर आपको राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है |

ये भी पढ़े: NDA EXAM में पहली बार में ही कैसे पाए सफलता

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: इंडियन आर्मी में पद और रैंक  

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी)

NDA भारत की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी है, जिसे संक्षिप्त में NDA के नाम से जाना जाता है, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के द्वारा प्रत्येक वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप भारत की तीनों सेनाओं में से किसी एक को ज्वाइन कर सकते है | यह तीनों सेनाओं में भर्ती होने की एक संयुक्त परीक्षा है |

NDA का फुल फॉर्म 

एनडीए का पूरा नाम राष्ट्रीय रक्षा अकादमी है, जिसे अंग्रेजी में नेशनल डिफेंस एकेडमी (National Defence Academy ) कहा जाता है | यह एक संयुक्त अकादमी है | इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कराया जाता है | NDA की परीक्षा में अभ्यर्थी की सामान्य योग्यता, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, शारीरिक व सामाजिक कौशल, चिकित्सा परीक्षण, टीम निर्माण कौशल और विस्तृत व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है |

ये भी पढ़े: भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करे ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

NDA की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को 12वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए | यदि आप एयर फ़ोर्स और नेवी में जाने के इच्छुक है, तो आपको भौतिक विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है |

आयु

अभ्यर्थी की आयु 16 1/2 से 19 वर्ष के मध्य में होना चाहिए, अभ्यर्थी को अविवाहित होना अनिवार्य है |

परीक्षा का आयोजन

NDA की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, इसका आयोजन संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा किया जाता है |

ये भी पढ़े: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे

चयन प्रक्रिया

NDA में चयन दो चरणों में होता है, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार |

लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा मुख्य रूप से गणित और सामान्य योग्यता पर आधारित होती है | यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितम्बर माह में आयोजित की जाती है |

ये भी पढ़े: परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए

साक्षात्कार

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा अभ्यर्थी का साक्षात्कार लिया जाता है, साक्षात्कार आयोग के द्वारा निर्धारित समिति के द्वारा लिया जाता है |

NDA परीक्षा परिणाम

लिखित परीक्षा उर्तीण होने के बाद एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, एसएसबी साक्षात्कार के पूर्ण होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाता है, इसमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची होती है, जिसे NDA की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है |

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus

प्रशिक्षण

जो अभ्यर्थी इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा कर लेते है, उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाती है | इसलिए अभ्यर्थियों को सैन्य नेतृत्व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है | इसके पाठ्यक्रम में छह सेमेस्टर होते है, जिसमे कठोर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है | पाठ्यक्रम में सभी युद्ध संयंत्रों को चलाने का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान किया जाता है | अन्य योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थियों को पैरा ग्लाइडिंग, नौकायन, जलयात्रा, तलवारबाजी, घुड़सवारी, मार्शल आर्ट, शूटिंग, स्कीइंग, आकाश ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग इत्यादि का ज्ञान कराया जाता है |

ये भी पढ़े: मर्चेंट नेवी में कैसे जाए

यहाँ पर हमनें आपको राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारतीय तट रक्षक कैसे बने

ये भी पढ़े: असिस्टेंट कमांडेंट बनने के  लिए क्या करे

ये भी पढ़े: विभिन्न स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कैसे करे