भारतीय डायस्पोरा (Diaspora) का क्या मतलब है?

भारतीय डायस्पोरा (Diaspora) के विषय में जानकारी

भारत के विकास में डायस्पोरा (Diaspora) या भारतीय प्रवासियों का बहुत ही योगदान है | विदेश में रहते हुए देश से जुड़ने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को भारतीय प्रवासी दिवस का आयोजन किया जाता है | जिससे प्रत्येक एनआरआई को भारत से जोड़ कर रखा जा सके | प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी | महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से 9 जनवरी 1915 को ही भारत वापस आये थे, जिसके बाद उनके ही मार्गदर्शन और सहयोग में भारत ने आजादी प्राप्त की है | इसलिए भारतीय प्रवासियों या एनआरआई को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि वह विदेशों से सीखे हुए ज्ञान को भारत में फैलाते है, जिससे भारत के विकास की गति तेज होती है | इस पेज पर भारतीय डायस्पोरा (Diaspora) के विषय में जानकारी दी जा रही है |

 ये भी पढ़ें:  एनआरआई (NRI) का मतलब क्या होता है ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

डायस्पोरा क्या होता है (What is Diaspora)?

डायस्पोरा का हिंदी भाषा में अर्थ प्रवासी होता है | प्रवासी उन्हें कहा जाता है, जिनका जन्म तो भारत में होता है, लेकिन रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे देश में रहने लगते है और वहां की नागरिकता भी प्राप्त कर लेते है | इन्हें ही डायस्पोरा (Diaspora) कहा जाता है |

डायस्पोरा के कारण (Reason)

बहुत से भारतीय उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए विदेशों में जाते है, फिर वहां की सभ्यता से घुल- मिल कर वहीं की नागरिकता प्राप्त कर लेते है | जिससे भारत के लोग प्रवासी कहलाने लगते है | भारत जन्म भूमि होने के कारण भारत से लगाव बना रहता है और वह भारत के विकास में सहयोग करते रहते है |

ये भी पढ़ें:  पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की पूरी जानकारी 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारतीय डायस्पोरा का क्या मतलब है (Diaspora mean)?

भारतीय डायस्पोरा (Diaspora) का मतलब उन भारतीयों से जिनका जन्म तो भारत में होता है, लेकिन वह किन्ही कारणों से विदेशों में बस जाते है और वहीं की नागरिकता ले लेते है | भारत के प्रवासी लगभग 160 देशों में है, जिनकी संख्या लगभग 1.6 करोड़ है | यह अपने कौशल से विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुए है | इनमें से कई लोग अच्छे पद पर सुशोभित है और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे है |

ये भी पढ़ें:  राजदूत (Ambassador) क्या होता है?

भारतीय प्रवासी दिवस का उद्देश्य (Purpose)

  • प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के माध्यम से प्रवासी भारतीय समुदाय की उपलब्धियों को एक मंच प्रदान करना है |
  • अप्रवासी भारतीयों का देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत करने के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार करना |
  • विश्व के सभी देशों में प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाकर आपस में जोड़ना |
  • भारत की युवा पीढ़ी को प्रवासी भारतीयों के साथ जोड़कर नए विकास के नए मार्गों की खोज करना |
  • जो भारतीय प्रवासी विदेशों में रह रहे है उनकी श्रम से सम्बंधित समस्याओं को समझना और वहां की सरकार के द्वारा हल करवाना |
  • प्रवासी भारतीयों को भारत में रहने के लिए आकर्षित करना |
  • भारत में निवेश के अवसरों को बढ़ाना |

ये भी पढ़ें:  ग्रीन कार्ड क्या है?

यहाँ पर हमनें भारतीय डायस्पोरा (Diaspora) के सदस्य देशों के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

 ये भी पढ़े: वीसा (Visa) कैसे मिलता है डॉक्यूमेंट, फीस, ऑनलाइन आवेदन

ये भी पढ़े: विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा

ये भी पढ़े: विदेश में पढ़ने के लिए जानिये कैसे ले Bank से Education लोन

ये भी पढ़े: ऑनलाइन जानें आपका आधार कार्ड कहां इस्तेमाल हुआ ?