हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

हिंदी दिवस के विषय में जानकारी

भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है | हिंदी हमारी ‘राजभाषा’ है | यह भारत के अधिकांश राज्यों में बोली जाती है | भारत के कई राज्यों में हिंदी का ही रूपांतरण भोजपुरी और खड़ी बोली को बोला जाता है | हिंदी भाषा कई अन्य देशों में भी बोली जाती है | भारत के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी भाषा में भाषण देकर इसका सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है | 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया था कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी | इस पेज पर हिंदी दिवस क्या है, इतिहास, महत्व के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: हिंदी में टाइप कैसे करे

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाए, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टिप्स

हिंदी दिवस क्या है (What is Hindi Day)?

हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है | भारत में कई भाषाओं का प्रचलन है, लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा को ही बोलना पसंद करते है | भारत में सबसे अधिक हिंदी भाषा को ही बोला जाता है | हिंदी पूरे भारत को एक दूसरे से जोड़ती है इसलिए हिंदी भाषा के विकास के लिए लोगों के योगदान की आवश्यकता है | इस योगदान को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है इसके लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है |

ये भी पढ़ें: Hindi Short Stories For Kids | छोटे बच्चो के लिए हिंदी में शोर्ट स्टोरी

हिंदी दिवस का इतिहास (History)

भारत के प्रत्येक राज्य की अपनी अलग सांस्‍कृतिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक पहचान है | यहाँ कई राज्यों में अलग भाषा बोली जाती है, लेकिन पूरे भारत में हिंदी सबसे अधिक बोली जाती है | इसी कारण से राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने हिन्‍दी को जनमानस की भाषा कह कर सम्बोधित किया है | महात्‍मा गांधी जी ने 1918 में आयोजित हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन में हिन्‍दी को राष्‍ट्र भाषा बनाने के लिए आग्रह किया था | भारत स्वतंत्र होने के बाद संविधान सभा के द्वारा संविधान के भाग 17 अनुच्छेद 343 (1) में हिन्‍दी को राजभाषा बनाये जाने का निर्देश दिया गया | संविधान में ‘संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी को मान्यता प्रदान की गयी है, अंकों के स्वरूप में अंतर्राष्ट्रीय अंकों को मान्यता दी गयी |

ये भी पढ़ें: विलोम शब्द (Opposite Words) in हिंदी

महत्व (Importance)

  • हिन्‍दी भाषा विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है | वर्तमान समय में भारत में 63 प्रतिशत लोग हिन्‍दी भाषा बोलते हैं | 2001 में यह आंकड़ा 41.3 प्रतिशत था | वर्ष 2001 से वर्ष 2011 के बीच 10 करोड़ लोग अधिक हिंदी बोलने लगे है |
  • हिन्‍दी भाषा के महत्व को समझते हुए विदेशी कंपनियां भी हिन्‍दी को बढ़ावा दे रही हैं | विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी हिन्‍दी के कंटेंट को बढ़ावा दिया है |

ये भी पढ़ें: Ebook (ई-बुक) क्या है?

यहाँ पर हमनें हिंदी दिवस क्या है, इतिहास, महत्व के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

ये भी पढ़ें: प्राइमरी का मास्टर (शिक्षक) कैसे बने, सैलरी, योग्यता

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति (प्रेसिडेंट) को पत्र कैसे लिखे (Write Letter To President)

ये भी पढ़ें: पर्यायवाची शब्द (Synonyms Words)

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)