Hindi Short Stories For Kids | छोटे बच्चो के लिए हिंदी में शोर्ट स्टोरी

हिंदी में शोर्ट स्टोरी (Hindi Short Stories) 

बच्चों को शिक्षा के प्रति रूचि उत्पन्न करने का सबसे अच्छा माध्यम कहानी होती है, बच्चें कहानियां बहुत ही ध्यान लगा कर सुनते है, इससे उन्हें बहुत ही आनंद मिलता है| कहानियों से बच्चों के ध्यान को केंद्रित किया जा सकता है| कहानी सुनाने के बाद बच्चों से आप प्रश्न पूछ सकते है, कि उन्होंने इस कहानी से क्या सीखा| जब वह आपके प्रश्न का उत्तर देंगे तो आप यह परीक्षण कर सकते है, उनका मानसिक स्तर क्या है ? सोने के समय बच्चे कहानी सुनना पसंद करते है, इससे वह जल्दी सो जाते है| यदि बच्चें रोज-रोज नयी-नयी कहानी सुनेंगे तो उनमे प्रति दिन एक अच्छी आदत को सिखाया जा सकता है| इस पेज पर छोटे बच्चो के लिए हिंदी में शोर्ट स्टोरी के विषय में बताया जा रहा है|

ये भी पढ़ें: एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स ऑन एजुकेशन

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जवाहर लाल नेहरू के राजनीतिक अनमोल विचार

ADVERTISEMENT विज्ञापन

हाथी क्यों हारा 

एक व्यक्ति एक हाथी को पतली रस्सी से बांध कर ले जा रहा था दूसरा व्यक्ति यह सब देख रहा था उसे बहुत ही आश्चर्य हो रहा था, कि इतना बड़ा हाथी इस पतली रस्सी से कैसे बांध दिया गया|

यह देख कर दूसरे व्यक्ति ने हाथी के मालिक से पूछा ” यह कैसे संभव है की इतना बड़ा हाथी इस पतली रस्सी को नहीं तोड़ पा रहा और तुम्हरे पीछे-पीछे चल रहा है|

इस प्रश्न पर हाथी के मालिक ने उत्तर दिया कि जब हाथी छोटे होते हैं, तो उन्हें रस्सी से बांध दिया जाता है, तब वह रस्सी तोड़ने का बहुत ही प्रयास करते है, लेकिन वह असफल रहते है, इस तरह वह बड़े हो जाते है, लेकिन वह पहले ही सोचे हुए रहते है, कि रस्सी नहीं टूटेगी इसलिए वह प्रयास नहीं करते है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मदर टेरेसा का जीवन परिचय

ये भी पढ़ें: डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम की बायोग्राफी

कहानी से सीख (Learning From The Story)

जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, लेकिन कभी भी नकारात्मक बातों को दिमाग में नहीं बैठाना चाहिए | यदि हम सकारात्मक विचार करेंगे तो हमें समस्या का समाधान अवश्य मिल जाता है |

नन्ही चिड़ियाँ

बहुत समय पहले की बात है, एक बहुत बड़ा और घना जंगल था उसमे सभी पशु- पक्षी आराम से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे | एक बार उस जंगल में किन्हीं कारणों से भीषण आग लग गयी | यह देखकर सभी जानवर डरने लगे | कुछ ही समय में जंगल के सभी प्राणी इधर- उधर भागने लगे |

इसी जंगल में एक छोटी चिड़िया रहती थी | उसने देखा क़ि सभी लोग भयभीत हैं और इधर- उधर भाग रहे है | चिड़िया को लगा की उसे लोगों की मदद करनी चाहिए |

यह विचार करके वह पास की नदी में गयी और चोच में पानी भरकर लाई और आग में डालने लगी | यह प्रक्रिया वह बार- बार दोहराती थी | वही पास में एक उल्लू जा रहा था, उसने चिड़िया की इस हरकत को देखा और मन ही मन सोचने लगा बोला क़ि ये चिड़िया कितनी मूर्ख है इतनी भीषण आग को ये चोंच में पानी भरकर कैसे बुझा सकती है |

वह चिड़िया के पास गया और पूछा यह तुम क्या कर रही हो, इस प्रकार से आग कैसे बुझ सकती है | उल्लू के कहने पर चिड़िया ने बहुत विनम्रता के साथ उसके प्रश्न का उत्तर दिया “मुझे पता है कि मेरे इस प्रयास से कुछ नहीं होगा लेकिन मुझे अपनी तरफ से पूरा प्रयास करना चाहिए, आग कितनी भी भयंकर हो लेकिन मैं अपना प्रयास नहीं छोड़ूँगी” |

ये भी पढ़े: लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी का राजनैतिक सफ़र

 कहानी से सीख (Learning From The Story)

हमे हमेशा अपनी सबसे सर्वोत्तम क्षमता का प्रदर्शन करना चाहिए | हमे सफलता मिल सकती है, यदि हमे सफलता नहीं मिलेगी तो हमे अनुभव मिलेगा, जोकि की सफलता के अगले प्रयास में बहुत ही काम आएगा है, और हम सफल होंगे |

ये भी पढ़े: महात्मा गाँधी के सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन

यहाँ पर हमनें आपको छोटे बच्चो के लिए हिंदी में शोर्ट स्टोरी के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: डा भीमराव अम्बेडकर की पूरी जीवनी

ये भी पढ़ें: जीवन में सफल कैसे बने ? सफल होने के कुछ आसान टिप्स