एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स ऑन एजुकेशन

एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स

भारत में एपीजे अब्दुल कलाम जी का नाम बहुत ही सम्मान और ग‌र्व के साथ लिया जाता है, यह भारत के अत्यंत गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से भारत को एक ऐसे स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया जहाँ से दुश्मन देशों के पसीने छूट जाते है, भारत कि इस प्रतिभा ने भारत को एक परमाणु संम्पन्न राष्ट्र के रूप में विश्व के सामने पेश किया | आज भारत कलाम जी के योगदान के फलस्वरूप ही मिसाइलों में एक अग्रणी राष्ट्र बन गया | इस पेज पर एपीजे अब्दुल कलाम जी के कोट्स ऑन एजुकेशन से सम्बंधित जानकारी दे रहे है |

ये भी पढ़े: राम नाथ कोविंद से जुडी बेहद ख़ास बात

ये भी पढ़े: महात्मा गाँधी के सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन

एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स ऑन एजुकेशन

  • शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
  • क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है?
  • कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
  • अंग्रेजी आवश्यक है, क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है, कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओं में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।
  • भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
  • मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था, कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
  • महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक  मानना है, कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं। पिता, माता और गुरु।
  • यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
  • भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी का राजनैतिक सफ़र

  • आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  • आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है ।
  • इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।
  • किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है ।
  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा ।

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बेहद खास और बड़ी बाते

ड्रीम्स

राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का सपना भारत को वर्ष 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना था, इसके लिए कलाम जी ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक की भूमिका का निर्धारण किया है, जैसे छात्र, युवा, किसान, वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीशियन, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, शिक्षाविद्, उद्योगपति, सैन्य कर्मी, राजनेता, प्रशासक, अर्थशास्त्री, कलाकार और खिलाड़ियों को देश को सर्वोपरि मानकर अपना कार्य करना होगा तब ही हमारा भारत एक विकसित राष्ट्र बन पायेगा |

सम्बंधित लेख (Related Links)

शिक्षक

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के महान व्यक्ति थे, जिनकों मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता था, परन्तु वह अपने को मिसाइल मैन की जगह एक शिक्षक कहलाना अधिक पसंद करते थे, उन्होंने कहा था कि “शिक्षकों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती”।

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

यहाँ पर हमनें आपको एपीजे अब्दुल कलाम जी के कोट्स ऑन एजुकेशन के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: महात्मा गांधी की जीवनी

ये भी पढ़े: लाल बहादुर शास्त्री पर भाषण

ये भी पढ़े: मदर टेरेसा का जीवन परिचय

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)