भारत में चुनाव कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में होने वाले चुनाव के विषय में जानकारी

भारत एक लोकतांत्रिक देश है अथार्त यहाँ पर जनता का राज है, अपने देश की आबादी लगभग 130 करोड़ है, यहाँ पर देश हित के अहम निर्णय  सब लोग मिल-जुलकर नहीं ले सकते है, इसलिए प्रतिनिधि चुनने के लिए चुनाव का आयोजन किया जाता है | यही प्रतिनिधि जीतने के बाद संसद, विधानसभा आदि में बैठकर जनता की तरफ से निर्णय लेते हैं | इस पेज पर भारत में चुनाव कितने प्रकार के होते हैं, के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: एक देश एक चुनाव का मतलब क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग क्या है (Election Commission Kya Hai)

भारत में चुनाव कितने प्रकार के होते हैं (Types of Election in India)?

भारत में 4 प्रकार के चुनाव होते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्लाक प्रमुख (Block Pramukh) का चुनाव कैसे होता है

लोकसभा (Lok Sabha)

इसे सामान्य चुनाव भी कहा जाता है | पार्लियामेंट चुनाव में 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन किया जाता है | लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें यूपी में है तथा सबसे कम सीटें सिक्किम, नगालैंड और मिजोरम में एक-एक सीट है | इन्हीं सीटों के लिए चुनाव का आयोजन किया जाता है |

ये भी पढ़ें: लोकसभा का चुनाव कैसे होता है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

राज्य सभा (Rajya Sabha)

राज्य सभा के प्रत्याशियों का चुनाव सीधे जनता के द्वारा नहीं कराया जाता है, इस चुनाव में लोक सभा और विधान सभा के चुने हुए प्रतिनिधि मिलकर राज्य सभा के सदस्य को चुनते है, राज्य सभा को उच्च सदन के रूप में जाना जाता है |

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सदस्य का चुनाव कैसे होता है

विधानसभा चुनाव (Assembly elections)

विधानसभा चुनाव को असेंबली इलेक्शन कहा जाता है | इसके माध्यम से राज्यों में सरकारें बनती हैं | सामान्यतः राज्य के क्षेत्रफल के अनुसार हर राज्य में विधानसभा सीटें निर्धारित की जाती है | विधानसभा चुनाव हर राज्य में अलग-अलग समय पर आयोजित किये जाते है |

ये भी पढ़ें: मंत्रिपरिषद विस्तार क्या है | मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल में अंतर

पंचायत या नगर निगम चुनाव (Panchayat or Municipal Corporation Election)

पंचायत या नगर निगम चुनाव को लोकल बॉडीज इलेक्शन भी कहा जाता है | इसके द्वारा गांवों में ग्राम पंचायत और शहरों में नगर निगम परिषद सदस्यों या पार्षदों का चुनाव कराया जाता है |

ये भी पढ़ें: ग्राम प्रधान कैसे बने, चुनाव कैसे होता है

यहाँ पर हमनें भारत में चुनाव कितने प्रकार के होते हैं के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष कैसे चुना जाता है?

ये भी पढ़ें: विपक्ष का नेता (Opposition Leader) कौन होता है?

ये भी पढ़ें: वोटों की गिनती कैसे होती है?