ब्लाक प्रमुख (Block Pramukh) का चुनाव कैसे होता है

ब्लाक प्रमुख (Block Pramukh) कैसे बनते है ? 

भारत में त्रिस्तरीय पंचायत व्यस्था की गयी है, जिससे विकास गति अधिक रहे है, त्रिस्तरीय पंचायत में कई पदों का सृजन किया गया है, जिसमे ब्लाक प्रमुख का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस पद पर रहकर व्यक्ति अपने क्षेत्र का विकास करता है, सरकार द्वारा विकास के लिए धन राशि जारी की जाती है, इस धन राशि का सही तरह से प्रयोग ब्लॉक प्रमुख के द्वारा किया जाता है, यदि आपको ब्लॉक प्रमुख के विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर ब्लाक प्रमुख, सैलरी, कार्य, अधिकार तथा उसके चुनाव के विषय में विस्तार से बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में कितनी तहसील है 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ब्लाक क्या होता है ? (Block kya hota hai)

राज्यों को जिले में विभाजित किया जाता है, प्रत्येक जिले को ब्लॉक में विभाजित किया जाता है, ब्लॉक को ग्राम पंचायत में विभाजित किया जाता है, ग्राम पंचायत को गावं में विभाजित किया जाता है, एक जिले में कई ब्लॉक होते है|

ये भी पढ़े: BDO Officer कैसे बने

ब्लाक प्रमुख का चुनाव (Election of Block Pramukh)

प्रत्येक पांच वर्ष में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव कराया जाता है| इनका निर्वाचन गावं की जनता द्वारा किया जाता है, इसके बाद निर्वाचित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से किसी एक का  मतदान के द्वारा ब्लॉक प्रमुख के पद पर चयन किया जाता है, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में केवल क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान कर सकते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: ग्राम पंचायत सचिव के कार्य, नियुक्ति

ब्लाक प्रमुख कार्य और अधिकार (Work & Rights)

  • ब्लाक प्रमुख पंचायत समिति की बैठक का आयोजन, अध्यक्षता तथा संचालन करता है
  • ब्लाक प्रमुख पंचायत समिति या स्थायी समिति के निर्णयों का कार्यान्वयन करता है
  • ब्लाक प्रमुख पंचायत समिति की वित्तीय और कार्यपालिका प्रशासन पर पूर्ण नियंत्रण रखता है
  • ब्लाक प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित जान माल को तत्काल राहत देने के लिये उसे एक वर्ष में कुल पच्चीस हजार रूपये तक की राशि स्वीकृत करने की शक्ति प्रदान की गयी है, राशि स्वीकृत करने के बाद उसे पंचायत समिति की अगली बैठक में स्वीकृत राशि का सम्पूर्ण विवरण देना होगा

ये भी पढ़े: खसरा खतौनी व नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे

ब्लाक प्रमुख का वेतन (Salary)

अब ब्लाक प्रमुख को सात हजार रुपये महीना मानदेय प्रदान किया जाता है, इसके अतिरिक्त ब्लॉक प्रमुख को कई प्रकार के भत्ते प्रदान किये जाते है |

ब्लाक प्रमुख पद का गठन 

कम से कम दो या दो से अधिक ग्राम पंचायत मिल कर एक ब्लॉक का गठन करते है, इसके बाद प्रत्येक ग्राम में दो या दो से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्वाचन किया जाता है, यह संख्या गावं की आबादी पर निर्भर करती है| इस प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर ब्लाक प्रमुख को चुनते है |

ये भी पढ़े: ग्राम विकास अधिकारी सिलेबस (Syllabus)

यहाँ पर हमनें आपको सेविंग अकाउंट डिपाजिट लिमिट के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी