जॉब के लिए रिज्यूम (Resume) कैसे बनाये

जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बनाये

हमें किसी भी क्षेत्र में जॉब प्राप्त करनें के लिए सबसे पहले रिज्यूम बनाने की आवश्यकता होती है, यदि आप अपना रिज्यूम पहली बार बना रहे है, तो स्वाभाविक है, कि आपके समक्ष कुछ समस्याये उत्पन्न होगी, जैसे – रिज्यूम में आपको कौन सी जानकारी देनी चाहिए और कौन सी जानकारी नहीं देनी है | रिज्यूम के माध्यम से हमारी योग्यता और अनुभव का आकलन किया जाता है, इसलिए हमे अपना रिज्यूम अत्यंत सावधानी से बनाना चाहिए | जॉब के लिए रिज्यूम (Resume) कैसे बनाये ? रिज्यूम बनानें से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से दे रहे है |

ये भी पढ़े: अपने अंदर के Talent को कैसे पहचाने

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: बेहतर प्रेजेंटेशन देने के टिप्स

ADVERTISEMENT विज्ञापन

रिज्यूम क्या है ?

resume

रिज्यूम किसी भी व्यक्ति की योग्यता, अनुभव और उससे सम्बंधित जानकारी प्रदान करता है, यह आपकी अनुपस्थिति में आपके विषय की पूर्ण जानकारी नियोक्ता को प्रदान करता है, जिससे नियोक्ता जॉब देने से पूर्व आपके विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेता है |

रिज्यूम बनाने के टिप्स

1.यदि आपने अपने रिज्यूम में गलत जानकारी दी है और उससे सम्बंधित आप से प्रश्न पूछ लिया जाता है यदि आप उसका सही से उत्तर नहीं देते है, तो आपको अपने जॉब से वंचित होना पड़ सकता है, इसलिए आपको अपने रिज्यूम में सही जानकारी का समावेश करना चाहिए |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

2.रिज्यूम बनाने में ग्रामर मिस्टेक नहीं होनी चाहिए, इसका बहुत ही गलत असर नियोक्ता पर पड़ता है, इसलिए रिज्यूम बनाने के बाद आपको उसे किसी अन्य व्यक्ति से चेक करवा लेना चाहिए | आपको स्वयं दो से तीन बार अपने रिज्यूम का रिवीव करना चाहिए |

ये भी पढ़े: इंटरव्यू की तैयारी कैसे करे

3.रिज्यूम बनाने में आपको फॉन्ट साइज का विशेष ध्यान रखना चाहिए | आपका फॉन्ट साइज 12 से 14 के बीच में होना चाहिए | टाइम न्यू रोमन फॉन्ट को स्टैण्डर्ड फॉन्ट माना जाता है, आपको इसे ही प्रयोग करना चाहिए |

4.रिज्यूम में आपकी पासपोर्ट साइज़ की फोटो रिज्यूम के लेफ्ट साइड में होनी चाहिए | रिज्यूम में आपको स्मार्ट फोटो का चुनाव करना चाहिए |

5.रिज्यूम में आपको कभी भी  तीन- चार पेज का नहीं बनाना चाहिए, इससे रिज्यूम पढ़ने वाला व्यक्ति बोरियत महसूस करता है, आपको सदैव कम शब्दों का प्रयोग करके अपनी सम्पूर्ण जानकारी रिज्यूम में देनी चाहिए, जिससे कम समय में नियोक्ता को पूरी जानकारी प्राप्त हो जाती है |

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus

6.आपको अपने रिज्यूम में अधिक स्पेस का प्रयोग नहीं करना चाहिए, अधिक अच्छा लुक देने के लिए अधिक स्पेस देने से रिज्यूम कई पेज का बन जाता है, जिसका नकारात्मक असर पड़ता है |

7.रिज्यूम में आपको अपने अनुभव के विषय में पूरी जानकारी देनी चाहिए | अनुभव को आप बोल्ड कर दे, जिससे नियोक्ता अनुभव के आधार पर आपको जॉब आसानी से ऑफर कर सकता है | आज के समय में प्रत्येक नियोक्ता अनुभवीं व्यक्ति को जॉब देने का इच्छुक होता है, जिससे उसे कम समय में अधिक प्रोडक्शन करने में सहायता होती है |

ये भी पढ़े: ये 5 बातें जो आपको सफल नहीं होनें देंगी

यहाँ पर हमनें आपको रिज्यूम बनाने के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: जॉब (Job) असली है या नकली कैसे पहचाने

ये भी पढ़े: विज्ञापन के क्षेत्र में करियर कैसे बनाये ?

ये भी पढ़े: अकाउंटिंग और ऑडिटिंग फील्ड में करियर कैसे बनाये