NDRF (एनडीआरएफ) क्या है?

NDRF (एनडीआरएफ) के विषय में जानकारी

भारत में प्रत्येक वर्ष कोई न कोई प्राकृतिक आपदा आती रहती है, जिसके लिए भारत सरकार को एक ऐसे संग़ठन की आवश्यकता हुई जोकि आपदा के समय नागरिक की सहायता कर सके | इसके लिए भारत सरकार ने एनडीआरएफ का गठन किया है | इस संगठन का मुख्य कार्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना है | इस पेज पर NDRF (एनडीआरएफ) क्या है, एनडीआरएफ का फुल फॉर्म, भर्ती, प्रशिक्षण के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: CYCLONIC STORM (चक्रवाती तूफान) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फानी तूफ़ान (Cyclone Fani) क्या है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

NDRF (एनडीआरएफ) क्या है ?

एनडीआरएफ एक नागरिक सुरक्षा पुलिस बल है | इसका गठन डिज़ास्टर मैनेज़मेंट ऐक्ट 2005 के अंतर्गत किया है | यह आपातकाल या आपदा के समय होने वाली परेशानियों को दूर करने की विशेषता रखते है | इन्हें प्रत्येक परिस्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है | यह बाढ़, तूफान, भूकंप इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता करना होता है |

ये भी पढ़ें: मानसून (Monsoon) क्या है?

एनडीआरएफ का फुल फॉर्म

NDRF का फुल फॉर्म नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स (National Disaster Response Force) है | हिंदी भाषा में इसका अर्थ  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एनआईए (NIA) क्या है?

NDRF (एनडीआरएफ) भर्ती

एनडीआरएफ एक पैरामिलिट्री लाइंस फ़ोर्स होती है, इसमें 12 बटालियन होती है | इसमें तीन बीएसएफ, दो सीआरपीएफ दो सीआईएसएफ दो आइटीबीपी और दो एसएसबी की बटालियन होती है | यह आपदा के समय, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की सहायता करते है | एनडीआरएफ में भर्ती होने के लिए आपको 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद SSB, ITBP, या CRPF में से किसी भी फ़ोर्स में भर्ती होना पड़ेगा |

ये भी पढ़ें: पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) कैसे बने ?

प्रशिक्षण

SSB, ITBP, या CRPF के जवानों को तीन से चार वर्ष अपनी बटालियन में सेवा देने के बाद उन्हें NDRF के लिए प्रशिक्षित किया जाता है | जो जवान NDRF में भर्ती होना चाहते है, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होता है, आवेदन करने वाले सभी जवानों को एक स्पेशल ट्रेनिंग प्रदान की जाती है | ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनका चयन NDRF के लिए कर लिया जाता है | जब कभी भारत में आपदा आती है, उस समय इन जवानों को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता करनी होती है |

ये भी पढ़ें: आर्मी और पुलिस भर्ती में मेडिकल कैसे होता है ?

यहाँ पर हमनें NDRF क्या है, फुल फॉर्म, भर्ती, प्रशिक्षण के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है|

ये भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल कैसे बने

ये भी पढ़ें: NSG कमांडो कैसे बने?

ये भी पढ़ें: फिजिकल (Physical) और मेडिकल टेस्ट (Medical Test) क्या होता है