लाल बहादुर शास्त्री के बारे में जानकारी

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी  

लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के महान राज नेताओं में से एक थे | यह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे | शास्त्री जी एक स्वच्छ छवि वाले नेता थे वह 9 जून 1964 से 10 जनवरी 1966 तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे | इनके ही कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान का युद्ध वर्ष 1965 में हुआ था | इस पेज पर आपको लाल बहादुर शास्त्री जी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है |

ये भी पढ़े: अटल बिहारी बाजपेई का व्यक्तित्व और देश प्रेम

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय

ADVERTISEMENT विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

नाम लाल बहादुर शास्त्री
जन्म 2 अक्टूबर 1904
जन्म स्थान मुग़लसराय, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम शारदा प्रसाद
माता का नाम रामदुलारी देवी
शिक्षा दर्शनशास्त्र में शास्त्री की उपाधि
पत्नी ललिता देवी
प्रथम आन्दोलन में भाग असहयोग आन्दोलन
दल के सदस्य राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त
गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय
परिवहन मन्त्री के कार्यकाल प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति
जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व 1951 में अखिल भारत काँग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त
भारत के प्रधानमन्त्री द्वितीय
प्रधानमन्त्री का पद भार ग्रहण 9 जून 1964
नारा जय जवान, जय किसान
युद्ध 1965 भारत और पाकिस्तान
मृत्यु 10 जनवरी 1966
मृत्यु स्थान उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद

सम्बंधित लेख (Related Links)

दस लाइन

  • लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 उत्तर प्रदेश राज्य के मुग़ल सराय में हुआ था
  • इनके पिता जी का नाम शारदा प्रसाद तथा माता का नाम रामदुलारी था
  • शास्त्री जी की एक वर्ष की आयु में ही इनके पिता जी की मृत्यु हो गयी थी
  • लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था
  • लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे
  • लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्य काल में ही वर्ष 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ था
  • लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु 10 जनवरी 1966 को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी थी
  • लाल बहादुर शास्त्री जी की पत्नी का नाम ललिता शास्त्री था
  • लाल बहादुर शास्त्री जी की छ : संताने थी
  • लाल बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरान्त वर्ष 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया

ये भी पढ़े: राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

कुछ लाइने

लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए पूरे भारत में चर्चित थे | यह एक बार निर्णय लेने के बाद उसमे किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं करते थे | लाल बहादुर शास्त्री जी ने 9 जून 1964  भारत के दूसरे प्रधान मन्त्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी | 10 जनवरी 1966 को भारत और पाकिस्तान के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रात के समय में दिल के दौरा पड़ने के कारण मृत्यु हो गयी थी |

यहाँ पर हमनें आपको लाल बहादुर शास्त्री के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार

ये भी पढ़े:एपीजे अब्दुल कलाम कोट्स ऑन एजुकेशन