DigiPivot क्या है

DigiPivot से सम्बंधित जानकारी

देश में ऐसी बहुत सी महिलाये हैं, जो काम के प्रति बहुत अधिक इच्छुक होती हैं, कि वो भी अपने जीवन में कुछ करके दिखाना चाहती है और स्वयं की कमाई से अपना जीवन सुरक्षित करना चाहती है | इसी तरह अब महिलाओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए अभी कुछ समय पहले ही गूगल इंडिया ने ‘DigiPivot’ को लांच किया है | यह  महिलाओं के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम है | इसलिए इस कार्यक्रम में वो महिलायें शामिल हो सकती हैं, जो एक ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस नौकरी प्राप्त करना चाहती हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं की इच्छाओं को ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम को कैरियर पोर्टल सेवा अवतार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसका मुख्य  उद्देश्य  200 महिला पेशेवरों को पुनः कौशल प्रदान करने के लिए अवसर प्रदान करने का है| यदि आप भी  DigiPivot के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको DigiPivot क्या है” , फ्री में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे , योग्यता, प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है |

किसान विकास पत्र (KVP) योजना क्या है

DigiPivot क्या है 

DigiPivot  गूगल द्वारा लॉन्च की गई एक प्रकार की योजना हैं, जो खासकर महिलाओं के जीवन को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है | इसलिए जो महिलायें एक ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस नौकरी प्राप्त करना चाहती हैं, वो अब इस योजना में शामिल होकर फिर से अपने करियर की शुरुआत कर सकती है, और अपना जीवन  सफल बना सकती है |

गूगल (Google) क्या है? 

गूगल एक अमेरिकी टेक कंपनी है, जिसकी स्थापना 4 सितम्बर, 1998 को लैरी पेज तथा सेर्गे ब्रिन ने की  थी। वहीं अब वर्तमान समय में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं। इसके साथ ही इस समय गूगल में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम कर रहें हैं। गूगल के कई मुख्य उत्पाद हैं, जिसमें बड़ी संख्या लोग काम कर रहें है जैसे- यूट्यूब, गूगल सर्च इंजन, गूगल असिस्टेंट, गूगल ट्रांसलेट, गूगल एड्स, गूगल एडसेंस, ब्लॉगर, गूगल डॉक्स, गूगल हैंगआउट्स, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल प्ले, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन इत्यादि।

इंटरव्यू की तैयारी कैसे करे

DigiPivot योजना में शामिल होने के लिये योग्यता 

  1. कौशल विकास योजना में शामिल होने वाला उम्मीदवार बेरोजगार हो |
  2. इस योजना का लाभ लेने के लिये उम्मीदवार को 10वीं में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है | इसके साथ ही इसमें 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के सभी बेरोजगारों को शामिल किया जाएगा |
  3. DigiPivot योजना के मुताबिक़, उम्मीदवार भारत का रहने वाला हो |

यदि उम्मीदवार  इन सभी योग्यताओं को पूरा कर लेता है, तो वह इसके लिये आवेदन कर सकता है |

यह भी पढ़ें: गूगल पर फोटो कैसे अपलोड करें?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है

DigiPivot के लिए फ्री में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे   

  1. इसमें आवेदन करने के लिये महिलायें सबसे पहले गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें |
  3. फिर उनके सामने एक नया पेज खुकलर आएगा, जिसमें वो मांगी पूरी जानकारी भरकर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें |
  4. इसके बाद उनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी |
  5. फिर महिलायें इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकती है |

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है

यहाँ पर हमने आपको  DigiPivot के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे  |

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना क्या है

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)