आलस्य (Laziness) दूर कैसे करें?

आलस्य दूर करनें से सम्बंधित जानकारी (Information Related To Alleviating aziness) 

यदि हम आलस की बात करे तो  यह लगभग अधिकांश लोगो में पाया जाता है| यह किसी में कम होता है, तो किसी में बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है| जिन लोगों की आदत में आलस्य शामिल हो जाता है, वह अधिक कार्य नहीं कर पाते है और जीवन में असफल हो जाते है| आलस्य के कारण ही हम सफलता के पास पहुंचते- पहुंचते उसे प्राप्त करनें से वंचित रह जाते है| इन सब कमियों के कारण ही हमें आलस्य से दूर रहना चाहिए| इस पेज पर आलस्य दूर कैसे करें, आलस के कारण, आलस्य से नुकसान, उपाय के विषय में विस्तार से बताया जा रहा है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: सुबह 4 बजे कैसे उठे

आलस्य दूर कैसे करें (How To Overcome Laziness)

आलस्य दूर करने के लिए हमे शुद्ध वातावरण में रहना चाहिए, अपने खान- पान का विशेष ध्यान रखना होगा| आपको मांस के सेवन से बचाना चाहिए और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए| आलस्य आने का प्रमुख कारण नशीली वस्तुओं का सेवन भी है, आपको इन सबसे दूर रहना चाहिए| सुबह जल्दी उठकर आपको व्यायाम करना चाहिए जिससे आप चुस्त- दुरुस्त बने रहेंगे|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार

ये भी पढ़े: जीवन में सफल कैसे बने ? सफल होने के कुछ आसान टिप्स

आलस के कारण (Reason Of Laziness)

आलस्य के प्रमुख कारण इस प्रकार है-

ADVERTISEMENT विज्ञापन
  • घर में ताजी हवा का आभाव
  • सुबह देर तक सोना
  • भोजन की अधिक मात्रा
  • सुबह के समय व्यायाम न करना
  • खान- पान पर ध्यान न देना
  • नशीली वस्तुओं का सेवन इत्यादि

ये भी पढ़े: सुबह खाली पेट में पानी पीने के फायदे

आलस्य से नुकसान (Loss Of Laziness)

आलस्य से नुकसान इस प्रकार है-

  • आलस्य आने से आप अपना कार्य कल पर टाल देते है, जिससे आप कार्य समय पर समाप्त नहीं कर पाते है और आप असफल हो जाते है
  • आलस्य के कारण आप सुबह नहीं उठ पाते है, जिससे आपके पास कम समय बचता है और आप जल्दी- जल्दी अपना कार्य निपटाते है, जिसमे की बहुत सी गलतियां हो जाती है
  • आप आलस के कारण ही व्यायाम नहीं करते है, जिससे आपका मोटापा कम नहीं होता है और आप बीमार हो जाते है

ये भी पढ़े: कैसे करे अपने दिन की सही शुरुआत

उपाय (Trick)

  • आलस से बचने के लिए आपको पूरी नींद सोना चाहिए
  • जल्दी सुबह के समय उठकर व्यायाम करना चाहिए
  • भोजन में पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए
  • हरे- भरे वातावरण में प्रतिदिन का कुछ समय बिताना चाहिए
  • शाम के समय हल्का भोजन करना चाहिए
  • आज का कार्य कल पर नहीं छोड़ना चाहिए

ये भी पढ़े: पढाई करते समय कैसे नींद दूर भगाए ?

यहाँ पर हमनें आपको आलस्य दूर करने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: मै क्यों असफल हो रहा हूँ

ये भी पढ़े: कम समय में सही निर्णय कैसे ले

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus