मै क्यों असफल हो रहा हूँ

मै क्यों असफल हो रहा हूँ 

आज के समय में सफल लोगो की संख्या बहुत कम है और असफल लोगो की संख्या अधिक है, वर्तमान समय में प्रतियोगिता का स्तर अधिक कठिन होता जा रहा है, जिससे सफल छात्रों की संख्या में बहुत कमी हो रही है, प्रत्येक सफलता को प्राप्त करने की लिए उसी स्तर के परिश्रम की आवश्यकता होती हैं, यदि हम प्रतियोगिता का चयन अपनी क्षमता के अनुसार करे तो, हमको सफलता अवश्य प्राप्त होती है, हम आपको इस पेज पर असफल होने के कारणो के बारे में विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus

असफल होनें के कारण

नकारात्मक लोग

आपको जीवन में कई सारे लोग मिलते है, जिसमें कुछ लोग की सोचने की क्षमता बहुत कम होती है, वह लोग स्वयं तो सफल नहीं होते है, और अपनी असफलता के अनेक कारण बताते है, जो उस समय सही लगते है, परन्तु ऐसा होता नहीं हैं, ऐसे लोग नकारात्मक दृष्टि के होते है, असफलता और सफलता का प्रतिशत आपकी सोच पर निर्भर करता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

लक्ष्य के प्रति समर्पण

अपने जीवन में वहीं लोग सफल होते है, जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते है, बहुत से लोग जीवन में बड़े- बड़े सपने देखते है, परन्तु आलस्य के कारण वह अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाते है, ऐसे लोग बहुत उदासीन होते है और आज का कार्य कल पर टालते रहते है |

शिक्षा सही से न ग्रहण करना

शिक्षा ग्रहण करनें का अर्थ केवल बड़ी-बड़ी डिग्री प्राप्त करना नहीं होता हैं, बल्कि उस डिग्री से सम्बंधित क्षेत्र का बेहतर ज्ञान होना चाहिए |

अनुशासन की कमी

प्रत्येक छात्र यदि प्रारम्भ से ही अनुशासन में रहना सीख ले, तो वह सदैव जीवनपर्यन्त अनुशासन में रहता है, छात्रों के अंदर अनुशासन की बहुत कमी होती हैं, जिसके कारण वह सफलता नहीं प्राप्त कर पाते है, आप स्वयं अनुशासित रहनें  का प्रयास करे, इसके लिए सफल व्यक्तियों की किताबे पढ़े और मोटिवेशनल वीडियों देखे, इससे आपके अंदर परिवर्तन होने लगेगा |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

स्वास्थ्य अच्छा न होना

आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना ही आपको अपने स्वाथ्य के विषय में ध्यान देने की आवश्यकता होगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे, नहीं तो इसका बहुत नकारात्मक असर होगा |

ये भी पढ़े: अपने अंदर के Talent को कैसे पहचाने

निर्णय लेने की क्षमता में कमी

जो लोग सफल होना चाहते है, उनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता अधिक होती है, वह समय से सही निर्णय ले लेते है, जिसका उनको लाभ अवश्य होता है और कुछ लोगों के अंदर निर्णय लेने की क्षमता का विकास नहीं हो पता है, समय निकलने के बाद उनको इसका पता चलता है, ऐसे लोगों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ता है |

एकाग्रता में कमी

जब हम एक साथ कई कार्य करने का विचार करते है, जिससे हमारे अंदर एकाग्रता की बहुत कमी हो जाती है और हमारे द्वारा निश्चित लक्ष्य की हमें प्राप्ति नहीं हो पाती है, जिसका दोष हम दूसरो पर डालते है |

विचारों में नया परिवर्तन 

आपके अंदर समय- समय पर नए विचार आने चाहिए, यह तभी आएगा जब आप आप दूसरे की विचारों को समझने का प्रयास करेंगे, आप सदैव दूसरो को समझने का प्रयास करे, समझने में अपने विवेक का प्रयोग करे, आपको अपने लिए अच्छे- बुरे का ज्ञान होना चाहिए, तभी आप सफल हो पाएंगे |

यहाँ पर हमनें आपको असफल होनें के बारें में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: कम समय में सही निर्णय कैसे ले