पढाई करते समय कैसे नींद दूर भगाए ?

पढाई करते समय नींद से कैसे बचे ?

आज के समय में पढ़ाई करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि हम पढ़ाई के माध्यम से एक सफल व्यक्ति बन सकते है | वर्तमान समय में प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत कठिन होता जा रहा है, जिससे नौकरी प्राप्त करनें में छात्रों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए हमें बेहतर तरीके से पढ़ाई करने की आवश्यकता है, जब हम पढ़ाई करना चाहते है, उस समय हमको नींद आने लगती है, जिससे हम पढ़ाई नहीं कर पाते है, पढाई करते समय कैसे नींद दूर भगाए ? इसके बारे में आपको इस पेज पर विस्तार से जानकारी दे रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: ये 5 बातें जो आपको सफल नहीं होनें देंगी

प्रतिदिन पढ़ाई न करना

अधिकतर छात्र प्रतिदिन पढ़ाई नहीं करते है, जिससे उनकी आदत नहीं बन पाती है और जैसे ही परीक्षा समीप आ जाती है, उस समय वह एक साथ सब कुछ पढ़ना चाहते है, जिससे उनको समझ में कुछ नहीं आता है और वह बोर हो जाते है, बोर होने के कारण उनका ध्यान कही और जाने लगता है और उनको नींद आ जाती है | इस तरह से वह न पहले पढ़ पाते है और न ही परीक्षा के समय पढ़ पाते है, जिससे उनके परीक्षा फल में अंक कम आते है, इसके लिए आपको प्रतिदिन पढ़ाई करने की आदत बनानी चाहिए |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ध्यान से पढ़ाई न करना

पढ़ाई करते समय आपका ध्यान यदि मोबाइल, टीवी या किसी अन्य चीज पर जाता है, तो आप सही से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे, आप पढ़ने बैठेंगे अवश्य लेकिन आपको कुछ भी याद नहीं हो पायेगा और इस तरह से आप पढ़ाई में बोर होने लगते है, बोर होने पर आपको नींद आने लगती है |

पढाई करते समय समझ नहीं आना

अगर आप पढ़ाई करने जा रहे है और आपको यह समझ में नहीं आ रहा है, कि कौन सा विषय पढ़े और आप कोई भी विषय पढ़ने लगते है और वह विषय समझ में नहीं आता है, तो आपको आलस आने लगता है, फिर इसके बाद आपको नींद आ जाती है |

ये भी पढ़े: कम समय में सही निर्णय कैसे ले

ADVERTISEMENT विज्ञापन

देर तक पढाई करना

देर तक पढ़ाई करने से भी हमको नींद आने लगती है, अगर हम एक विषय काफी देर तक पढ़ते रहते है, तो हमको नींद आने लगती है, इसलिए पढ़ाई करने में ब्रेक लेना आवश्यक है, यदि आप ब्रेक लेकर पढ़ाई करेंगे तो आपको जल्दी नींद नहीं आएगी |

लेट कर पढना

सबसे अधिक नींद हमे लेट कर पढ़ने पर आती है | लोग आराम से पढ़ने के लिए लेट के पढ़ते है, जिससे उनको नींद आ जाती है, इसलिए लेट के कभी भी नहीं पढ़ना चाहिए |

पढाई के समय नींद न आने के उपाय

पढाई के समय नींद न आने के उपाय इस प्रकार है-

1.हमेशा सीधे बैठ कर पढ़ाई करे

यदि आप चाहते है, कि आपको पढ़ाई करते समय नींद न आये है, तो इसके लिए आपको लेट कर नहीं पढ़ना चाहिए क्योंकि लेट कर पढ़ने से ही सबसे अधिक नींद आती है, इसलिए हमेशा बैठ कर उचित अवस्था में पढ़ाई करनी चाहिए |

2.पढाई करते समय सदैव नोट्स बनाते रहे

पढ़ाई करते समय आपको सदैव नोट्स बनाने चाहिए, जिससे आपका ध्यान पढ़ाई पर अधिक लगेगा और आपको यह नोट्स परीक्षा के समय भी काम आएंगे, जिससे आप कम समय पूरा विषय रिवीजन कर पाएंगे, नोट्स बनाने से आपको नींद भी नहीं आएगी |

ये भी पढ़े: सफलता के लिए जरुरी है Focus

3.नींद आने पर कॉफी का सेवन करे

जब आप पढ़ने बैठते है और उस समय थकावट और नींद आने लगे, तो आपको कॉफी का सेवन करना चाहिए, जिससे आप फ्रेश महसूस करेंगे और आपको नींद भी नहीं आएगी |

4.नींद आने पर टहल कर पढ़ाई करे

यदि आप काफी देर से बैठे-बैठे पढ़ाई कर रहे है, तो उस समय आपको नींद आ सकती है, अगर आपको नींद आने लगे, तो उस समय आप को टहल कर पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे आपकी नींद चली जाएगी और आलस भी नहीं लगेगा |

5.नींद आने पर व्यायाम करे

यदि आप अधिक समय तक पढाई करते है, तो आपको नींद आने लगती है | नींद आने पर आपको 2 से 3 मिनट के लिए खड़े होकर कोई भी व्यायाम करना चाहिए, जिससे आपको नींद नहीं आएगी |

यहाँ पर हमनें आपको पढाई करते समय नींद के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: कैसे करे अपने दिन की सही शुरुआत