सुबह 4 बजे उठने के तरीके
जीवन में आप यदि स्वस्थ रहना चाहते है, तो आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए | सुबह उठने से अनेक लाभ है, जिससे आप का शरीर और मस्तिष्क दोनों एक्टिव रहते है | आपका शरीर ऊर्जावान बना रहता है, यदि आप सुबह के समय व्यायाम या योगा करते है, तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है | आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है और आप निरोगी बने रहते है | सुबह 4 बजे कैसे उठे जल्द उठने के तरीके के विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |
ये भी पढ़े: सुबह खाली पेट में पानी पीने के फायदे

ये भी पढ़े: योग में करियर कैसे बनाये
रात में मोबाइल टैब का प्रयोग न करे
अधिकांश लोग रात में भोजन ग्रहण करने के उपरांत मोबाइल या टैब का प्रयोग करते है, इससे उनके कई घंटे व्यर्थ हो जाते है, इस प्रकार से वह रात में देर से सोते है, जिससे वह सुबह देर से उठते है, यदि इस आदत में परिवर्तन किया जाये तो सुबह जल्दी उठा जा सकता है |
रात में हल्का भोजन ग्रहण करे

हमे रात के समय हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए | जिससे सुबह के समय आलस्य कम आता है | रात के समय अधिक तेल वाला भोजन नहीं करना चाहिए, इससे आपका पेट सही रहेगा और आप सुबह समय पर उठ सकते है |
ये भी पढ़े: अपने आप को Positive कैसे करे
अलार्म को बिस्तर से दूर रखें

रात में सोने से पहले आपको आलार्म लगा लेना चाहिए और अलार्म को अपने बिस्तर से दूर रखे, जिससे सुबह के समय जब अलार्म बजे तो उसे आप आसानी से बंद न कर सके | इस प्रकार से आप की नींद टूट जाएगी और आप सुबह जल्दी उठ जायेगे |
कल सुबह उठकर क्या करना है आज ही निर्धारित करे
यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते है, तो आपको सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना है इसकी प्लानिंग आप को सोने से पहले ही कर लेनी चाहिए, जिससे सुबह जल्दी उठकर आप समय से वह कार्य पूरा कर सकते है | कार्य की जिम्मेदारी होने पर आप की नींद स्वतः ही खुल जाएगी |
ये भी पढ़े: परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए
सुबह जल्दी उठने से लाभ
- व्यक्ति यदि सुबह जल्दी उठता है, तो वह अतिरिक्त ऊर्जा का ग्रहण करता है, जो उसे सारा दिन ऊर्जावान बनाए रखती है, इसके साथ ही खुशनुमा वातावरण बना रहता है और आप स्वयं को सकारात्मकता महसूस करेंगे
- जल्दी उठने से आपके पास अपनी दिनचर्या पूरी करने के लिए अधिक समय रहता है, जिससे आप मानसिक तनाव से दूर रहते है | इस प्रकार से आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है
- जल्दी उठने से मस्तिष्क का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, जिससे एकाग्रता में विकास होता है, सुबह के समय आप जल्दी उठकर पढ़ाई करते है, तो वह पाठ जल्दी याद हो जाता है | सुबह के समय याद किये गए पाठ को अधिक समय तक याद रखा जा सकता है
ये भी पढ़े: जब पढनें में मन ना लगे तो क्या करे ?
सुबह 4 बजे कैसे उठे
यदि आप सुबह 4 बजे उठना चाहते है, तो आपको रात में समय पर सो जाना चाहिए | रात में अधिक समय तक मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए | सुबह उठने के लिए, एक अलार्म का उपयोग करना उपयुक्त है। अलार्म को अपने बिस्तर से दूर रखें, ताकि आप समय पर उठें और आसानी से इसे बंद न कर सकें। रात के समय आपको दो गिलास पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे सुबह के समय आप की नींद जल्दी खुल जाएगी |
ये भी पढ़े: कैसे करे अपने दिन की सही शुरुआत
यहाँ हमने सुबह 4 बजे उठने के बारे में जानकारी साझा की है। इस जानकारी के संबंध में यदि आपके पास कोई प्रश्न हो या आप अतिरिक्त जानकारी की तलाश में हैं, तो कमेंट बॉक्स का उपयोग करके पूछ सकते हैं। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: बोर्ड एग्जाम में टॉप कैसे करे
ये भी पढ़े: आप निराश हो ! खुद को Motivate कैसे करे ?
ये भी पढ़े: Last Minute Tips प्रतियोगी परीक्षा के लिए जानें विस्तार से